फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nagar palika mainpuri,MLA maipuri,sansad mainpuri,mainpuri EO,EO nagar palika,post office mainpuri,post office road

नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही, सड़कों पर खुले पड़े हैं मैनहोल , कई बार लोग गिरगर चोटिल हुए हैं

Mon, 02 Aug 2021 10:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
nagar palika mainpuri,MLA maipuri,sansad mainpuri,mainpuri EO,EO nagar palika,post office mainpuri,post office road
शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा में बीच सड़क पर गड्ढा - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर की सड़कों और गलियों में खुले पड़े गड्ढे हादसे का कारण बन रहे हैं। गलियों में जलभराव के दौरान लोग इन गड्ढे में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने शिकायत दर्ज कराई, लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका ने शहर में कई गलियों का निर्माण कराया है। इन गलियों में नालों के ऊपर पुलिया बनाई गई है। नालों के ऊपर बनाई गई पुलिया में गड्ढा छोड़ दिया गया है। नगर पालिका प्रशासन का तर्क है कि गड्ढा साफ-सफाई के लिए छोड़ा गया है, लेकिन यह गड्ढे हादसे का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोग इन गड्ढों पर जाल आदि लगवाने की मांग पालिका प्रशासन से कर चुके हैं, लेकिन नगर पालिका ने इस दिशा में कार्य नहीं किया। लोगों का कहना है कि बरसात में गलियों में पानी भरने पर यह गड्ढे नजर नहीं आते हैं। कभी बाइक सवार इन गड्ढों की चपेट में आकर गिरकर घायल हो जाते हैं, तो कहीं पैदल लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच गली में है गड्ढा
शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा में बीच सड़क में गड्ढा है। रात के समय में आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल होते रहते हैं। गड्ढे में कई बार स्थानीय लोगों की गालियों का टायर भी चला गया है। लोगों का कहना है कि रात में और बरसात में गड्ढा नजर नहीं आता है। नगर पालिका को लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कार्रवाई करनी चाहिए।
बीच सड़क पर गड्ढा होने से कई लोग चोटिल हो चुके हैं। नगर पालिका का तर्क है कि गड्ढा नाला सफाई के लिए है। ऐसी स्थिति में नगर पालिका को इन गड्ढों पर जाल लगवा देना चाहिए, इसी तरह की व्यवस्था महानगरों में होती है। -सचिन पिपिल, वंशीगोहरा
डाकघर के पास है गड्ढा
नगर के डाकघर के पास छपट्टी की ओर जाने वाली गली में भी सड़क के बीच में बड़ा गड्ढा है। चार दिन पहले ही इस गड्ढे में पिकअप का टायर चले जाने के कारण वह पलटने से बची थी। इससे पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं। स्थानीय दुकानदार और वाशिंदे नगर पालिका से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन फिर भी गड्ढा बंद नहीं हुआ।
नगर पालिका प्रशासन को लोगों की सुरक्षा के प्रति गंभीर होना चाहिए। आए दिन इस गड्ढे की चपेट में आकर लोग चोटिल हो जाते हैं। उच्चाधिकारियों को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए। -अनिल कुमार, क्षेत्र निवासी

जेई निर्माण को निर्देश दिए गए हैं कि जिन गलियों का निर्माण हाल में हुआ है, वहां कार्यदायी संस्था से गड्ढों को जाल आदि डालकर बंद कराया जाए। कुछ गलियों में नगर पालिका जाल लगवाकर गड्ढों को बंद कराएगी। -लालचंद्र भारती, ईओ नगर पालिका

सिटी पोस्ट ऑफिस के पास पुलिया के बीच में खुला गड्ढा

सिटी पोस्ट ऑफिस के पास पुलिया के बीच में खुला गड्ढा- फोटो : MAINPURI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed