फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nagar nigam range expansion confirmed

नगर निगम सीमा विस्तार पर प्रशासन की मुहर

Wed, 10 Aug 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 10 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam range expansion confirmed
आगरा नगर ‌न‌िगम - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
नगर निगम सीमा का विस्तार होने जा रहा है। सदन में प्रस्ताव पास होने के बाद कुछ गांवों को छोड़कर प्रशासन ने सभी पर अपनी मुहर लगा दी है। अब कमिश्नर के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजने की तैयारी की जा रही है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही 34 गांव और नगर निगम सीमा में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन

लंबे समय से सीमा विस्तार पर कवायद चल रही है। इसको लेकर नगर निगम सदन में भी कई बार हंगामा हो चुका है। मेयर, नगर निगम अधिकारियों और पार्षदों की एक कमेटी गठित की गई थी। इसी कमेटी ने शहर की चारों दिशाओं में सीमा विस्तार के लिए निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार किए। इसी के तहत फतेहाबाद, शमशाबाद, देवरी, ग्वालियर, जलेसर, अलीगढ़, मथुरा, बाईपास और जगनेर रोड के लगभग तीन दर्जन गांवों को नगर निगम सीमा में शामिल करने पर सहमति बनी थी। कार्यकारिणी के बाद सदन ने इन पर मुहर लगा दी थी। अब प्रशासन ने तीन गांवों को छोड़कर शेष पर अपनी सहमति जता दी है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर फाइल कमिश्नर के यहां भेजी जा रही है। वहां से अनुमति के लिए शासन को भेजी जाएगी। जल्द ही प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रस्ताव किनारे
इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल यादव ने कुआंखेड़ा, तोरा, मदरा, बगदा, कलाल खेड़िया, चमरौली, लकावली, बरौली अहीर, करमान, महुआखेड़ा को नगर निगम सीमा में शामिल करने पर आपत्ति दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि ग्रामीण नगर निगम सीमा में शामिल नहीं होना चाहते। इसका वह विरोध कर रहे हैं। इसी के आधार पर कुशल यादव ने प्रशासन से उक्त गांवों को नगर निगम में शामिल न करने की मांग की थी। हालांकि प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट में जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रस्ताव को किनारे कर दिया है। रिपोर्ट में बगदा, बरौली अहीर और एत्मादपुर मदरा को छोड़कर शेष सभी गांवों को नगर निगम सीमा में शामिल करने पर सहमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमशाबाद और मथुरा रोड के गांवों को लाभ
प्रस्ताव में सबसे अधिक शमशाबाद और मथुरा रोड के गांव हैं। दोनों रोड किनारे के छह-छह गांव प्रस्ताव में शामिल हैं। इसके बाद फतेहाबाद और देवरी रोड के गांवों को लाभ हुआ है। दोनों के पांच-पांच गांव हैं।

फतेहाबाद रोड: तोरा, कलाल खेड़िया, कुआं खेड़ा, नगला अरहर, लकावली
शमशाबाद रोड: कहरई, बगदा, चमरौली, बरौली अहीर, रजरई, नौपुरा
देवरी रोड: देवरी, सेमरी, नगला कली, कोलक्खा, पचगाईं खेड़ा
ग्वालियर रोड: रोहता, नैनाना जाट, नैनाना ब्राह्मण, चोर नगरिया
जलेसर रोड: नादऊ
अलीगढ़ रोड: पोइया
मथुरा रोड: लखनपुर, मोहम्मदपुर, सुनारी, बांईपुर स्वामी, कैलाश गांव, बाबरपुर
बाईपास रोड: दहतौरा, देवरौठा, अमरपुरा, कलवारी, नगला अलबतिया
जगनेर: उधा का नगला, अजीजपुर, धनौली

प्रशासन की रिपोर्ट के साथ ही नगर निगम सीमा विस्तार का प्रस्ताव कमिश्नर को भेजा रहा है। अवलोकन के बाद वहां से शासन को भेजा जाएगा।
राम सिंह गौतम, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed