{"_id":"668cbabe3a2ac253d708cf2a","slug":"nagar-nigam-announces-whatsapp-helpline-number-to-complaint-waterlogging-in-agra-up-news-2024-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अगर आपके आस-पड़ोस में कहीं है जलभराव तो नगर निगम को करें वाट्सएप, नोट कर लें ये नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अगर आपके आस-पड़ोस में कहीं है जलभराव तो नगर निगम को करें वाट्सएप, नोट कर लें ये नंबर
Tue, 09 Jul 2024 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 09 Jul 2024 09:51 AM IST
सार
बारिश में लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में नगर निगम आगरा ने व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। यदि आपके आस-पड़ोस में कहीं है जलभराव तो नगर निगम के व्हाट्सएप नंबर पर फोटो भेजकर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बारिश के बाद उत्पन्न जलभराव की समस्या से निपटने के लिए आगरा नगर निगम ने व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। अगर आपके घर के पास या सड़क पर जलभराव है तो उसके निदान के लिए नगर निगम को व्हाट्सएप नंबर पर शिकायत भेज सकते हैं। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने फोटो के साथ शिकायतें भेजने के लिए दो व्हाट्सएप नंबर 9068133345 और 8272854914 जारी किए हैं। अन्य समस्याएं भी भेज सकते हैं।
विज्ञापन
बारिश में जलभराव, गंदगी और सड़क पर गड्ढे जैसी समस्याओं के लिए आगरा स्मार्ट सिटी का एप तो है ही, नगर निगम के कंट्रोल रूम का नंबर भी है। अब ये व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं। कोई भी नागरिक समस्याओं के फोटो और अपने मोबाइल नंबर सहित मैसेज कर सकता है। यह दोनों व्हाट्सएप नंबर नगर निगम के कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे जो उस क्षेत्र के सेनेटरी इंस्पेक्टर से निदान कराकर उसके फोटो मंगवाएंगे।