{"_id":"5d9c34fc8ebc3e015369ff7f","slug":"nagar-kirtan-yatra-reached-agra-from-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल से आई नगर कीर्तन यात्रा का जोरदार स्वागत, गतका में दिखाए हैरतअंगेज करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल से आई नगर कीर्तन यात्रा का जोरदार स्वागत, गतका में दिखाए हैरतअंगेज करतब
Tue, 08 Oct 2019 12:34 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
पुष्पवर्षा से नगर कीर्तन यात्रा का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल की जयकार लगाकर नगर कीर्तन यात्रा का गुरुद्वारा गुरु के ताल में जोरदार स्वागत हुआ। यात्रा में आए 238 साल पुराने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेककर संगत उमड़ पड़ी। संगत ने गतका में हैरतअंगेज करतबों का लुत्फ उठाया।
गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री गुरु नानक देव सेवा सोसाइटी इंटरनेशनल की ओर से नेपाल के काठमांडू से शुरू होकर यात्रा सोमवार को गुरुद्वारा पहुंची। यात्रा में आठ वाहन और 150 से अधिक जत्थेदार शामिल हैं।
यात्री की अगुवाई पंच प्यारे कर रहे थे। 20 सदस्यों ने हथियारों से प्राचीन युद्ध कला का प्रदर्शन किया। संत बाबा प्रीतम सिंह ने सभी का स्वागत किया। मीडिया प्रभारी मास्टर गुरनाम सिंह ने बताया कि यात्रा रात्रि प्रवास करेगी और मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
17 को पंजाब के सुल्तानपुर लोदी में समापन होगा। कार्यक्रम में कंवलदीप सिंह, समन्वयक बंटी ग्रोवर, हरबंस सिंह, टीटू सिंह, महंत हरपाल सिंह, केवल सिंह, जोगा सिंह, रागी कुलदीप सिंह, नरेंद्र खनूजा, पाली सेठी, परविंदर सिंह रहे।