फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Naga sadhus and saints took mass royal bath

Agra News: नागा साधुओं और संतों ने किया सामूहिक शाही स्नान

Mon, 25 Dec 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 25 Dec 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Naga sadhus and saints took mass royal bath
सोरोंजी। तीर्थंनगरी में मार्गशीर्ष अमृत कुंभ के अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों से आए नागा साधुओं और संताें ने सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकालकर सामूहिक शाही स्नान किया। शोभायात्रा में नागाओं के अलावा विभिन्न अखाड़ों के साधु-संत भी शामिल रहे। इस दौरान नागा साधुओं ने एक से बढ़कर रोचक करतब दिखाए। मार्ग में धार्मिक गीत व भजनों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय कर दिया। वहीं, लोगों ने पुष्पवर्षा कर साधु-संतों का स्वागत किया। हरि की पौड़ी किनारे नागालैंड अखाड़े से श्रीशंभू पंच दशनाम आवाहन सरकार गणपति अखाड़े के नेतृत्व में शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में शामिल झांकियों में सबसे आगे ब्रह्मलीन गणेशगिरी महाराज की झांकी व अन्य झांकियों में विभिन्न अखाड़ों के प्रमुख विराजमान थे। शोभायात्रा पर जगह-जगह लोग पुष्पवर्षा कर हर-हर महादेव के जयकारे लगा रहे थे। बैंड की धुन पर गाए जा रहे भजन बांकेबिहारी कजरारे तेरे मोटे मोटे नैन, सजा दो घर और आंगन को, मेरे सरकार आए हैं आदि ने वातावरण को पूर्ण रूप से भक्तिपूर्ण बना दिया। शोभायात्रा चक्रतीर्थ, बारु बाजार, चौदहपोर, बड़ा बाजार, लहरा रोड, रामसिंहपुरा, कटरा बाजार, चंदन चौक, मेला रोड क्षेत्र में होती हुई हरि की पौड़ी पहुंची। वहां नागा साधुओं ने शाही स्नान किया। वे अपने शरीर पर भभूत लगाए थे। वहीं अन्य साधु अलग-अलग परिधानों में थे। शोभायात्रा में नगाड़े, घंटे, घड़ियाल व दुंदुभी बजाई जा रही थी। साधुओं के हाथों में त्रिशूल, तलवार, फरसा आदि थे, कई साधु इन शस्त्रों एवं वाद्य यंत्रों से तरह-तरह के प्रदर्शन कर रहे थे। शोभायात्रा में जूना अखाड़ा, अटल अखाड़ा, निर्वाणी अखाड़ा, आनंद अखाड़ा, उदासीन अखाड़ा, अग्नि अखाड़ा, श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा, वैष्णव चतुरसंप्रदाय, खड्ग दर्शन संप्रदाय एवं नागालैंड आदि अखाड़ों के साधु शामिल रहे। शोभयात्रा में शामिल प्रमुख रूप से अखाड़ा प्रमुखों व संत शिरोमणि में किशनगिरी महंत नागालैंड, आकाश गिरी हिसार, अशोक गिरी अवागढ़, मलखान गिरी बरेली, सोरोंमुनि किच्छा, पर्वतगिरी नरौरा, रमेसगिरी वजीरगंज, जवरगिरी आगरा, रविगिरी हरिद्वार, दयालगिरी कछला, कन्हैया गिरि राजघाट, सत्य गिरी दिल्ली, प्रेमशंकर गिरी अलीगढ़, लच्छू बाबा, महादेव गिरी, सूर्य गिरी, भस्मानंद गिरी, नागालैंड व्यवस्थापक सीताराम दुबे, अभिषेक मोहल्लेदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed