फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nadrai underpass filled with water, jam due to vehicle getting stuck

Agra News: नदरई अंडरपास में भरा पानी, वाहन फंसने से लगा जाम

Mon, 04 Dec 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 04 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Nadrai underpass filled with water, jam due to vehicle getting stuck
कासगंज। कासगंज-एटा मार्ग पर नदरई का रेलवे अंडरपास इन दिनों राहगीरों के लिए सुविधा का नहीं बल्कि परेशानी का वाहक बना हुआ है। इस संकरे अंडरपास से वाहनों का निकलना बेहद मुश्किल भरा हो गया है। कम ऊंचाई के वाहन ही इस अंडरपास से निकल पाते हैं। बस और किसी ट्रक जैसे वाहन भी अंडरपास में फंस जाते हैं। रविवार को हुई बारिश के कारण अंडरपास में पानी भर गया। नतीजा सोमवार को पूरे दिन दो पहिया वाहनों और अन्य वाहनों के फंसने का सिलसिला जारी रहा। बार-बार जाम के हालात बनते रहे। तमाम वाहन चालकों के द्वारा अन्य मार्गों सहारा लिया गया। वहीं, स्कूल के वाहनों के जाम में फंसने से छात्र-छात्राओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस वजह से उन्हें सुबह स्कूल व छुट्टी के बाद घर पहुंचने में देरी हुई। अंडरपास की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। रेलवे के द्वारा इस अंडरपास का पुन: निर्माण किया जाना है। कई वर्षों तक रेलवे ने अंडरपास के प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं किया। कुछ दिन पूर्व ही निर्माणदायी संस्था ने प्रोजेक्ट के लिए काम शुरू कर दिया है, हालांकि इसे पूरा होने में समय लगेगा। लोगों का कहना है कि तब तक यह अंडरपास कासगंज-एटा मार्ग के ट्रैफिक के लिए मुसीबत बना रहेगा। अंडरपास में भरे पानी की निकासी के लिए रेलवे और प्रशासन दोनों ने अब किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं की। अंडरपास में बारिश का पानी भरने से वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। ज्यादा पानी भर जाने पर बड़े चार पहिया वाहन भी फंस जाते हैं। सोमवार को सुबह से ही नदरई अंडरपास पर वाहनों के फंसने का सिलसिला जारी था। इसके चलते कासगंज और एटा की ओर से आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। एटा रोड पर संचालित होने वाले स्कूल के वाहन भी जाम में फंसे रहे। छात्र-छात्राओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके चलते उन्हें सुबह स्कूल व छुट्टी के बाद घर आने-जाने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed