फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NA

Agra News: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को दिए टिप्स

Mon, 06 Feb 2023 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 06 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
NA
शिकोहाबाद। प्रहलाद राय टिकमानी सरस्वती इंटर कॉलेज में शुभाशीष एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर एवं बैज लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को नैतिकता और अनुशासन का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन



कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश शर्मा, मदन शास्त्री जिला प्रचारक, सतीश यादव प्रबंधक, गौरीशंकर, हरिओम, शैलेंद्र सिंह चौहान, अनिलचौहान,प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र सिसौदिया, सुशीलमिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन करके किया। संचालन शिवदयाल ने किया। जिला प्रचारक ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मध्य संबंध पर प्रकाश डाला। सुशील मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को लेखन सामग्री पर ध्यान देने के लिए कहा।
विज्ञापन



चित्र बनाते समय विभिन्न रंग वाले पेंसिल का प्रयोग करें। लेखन लिखते समय केवल काली या नीली स्याही वाले कलम का ही प्रयोग करें।डायग्राम उत्तर के मध्य में बनायें। प्रश्न हल करते समय पहले तैयारी वाले और फिर कम तैयारी वाले प्रश्नों को हल करें। प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को बताया कि ओएमआर शीट तथा उत्तर पुस्तिका पर प्रविष्टियां पूर्ण ध्यान से भरें और मनोयोग से परीक्षा दें। प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed