फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Controversy increased between bar president and DGC

Mainpuri News: बार अध्यक्ष और डीजीसी में बढ़ा विवाद, दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 03 Feb 2023 08:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 03 Feb 2023 08:07 AM IST
सार

सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बार एसोसिएशन के चुनाव के बाद से ही दोनों पक्षों में मनमुटाव हो गया था। बुधवार शाम को दोनों पक्ष दीवानी में आमने-सामने आ गए और विवाद हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
Controversy increased between bar president and DGC
मैनपुरी दीवानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी दीवानी में बुधवार की शाम डीजीसी फौजदारी तथा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के बीच हुई मारपीट का मामला गरमा गया है। डीजीसी की तहरीर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राणघातक हमला करने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज की गई है। वहीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने डीजीसी, उनके पुत्र और एक वकील के अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राणघातक हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



बुधवार की शाम बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ यादव तथा डीजीसी फौजदारी वीरेंद्र कुमार मिश्रा के मध्य विवाद के बाद मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे थे। कोतवाली में पुलिस को घटना की जानकारी देने के बाद बिना तहरीर दिए ही लौट गए थे। देर शाम डीजीसी वीेरेंद्र कुमार मिश्रा ने दी गई तहरीर में कहा कि शाम को वह अपने पुत्र पवनेंद्र के साथ बस्ते के पास खड़े थे। तभी अध्यक्ष सौरभ यादव, सचिव संतोष यादव, प्रवीन यादव, सुनील यादव, शशिवेंद्र उर्फ बनिया निवासी पचपुखरा वहां आए। गालियां देते हुए सौरभ यादव ने जान से मारे की नीयत से रिवाल्वर से फायर कर दिया जो मिस हो गया। मौके पर आए गए अतुल शुक्ला तथा अन्य लोगों ने उनको बचाया है।
विज्ञापन


वहीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ यादव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह शाम पांच बजे बार एसोसिएशन के सभागार में गिफ्ट वितरण के संबंध में वार्ता कर रहे थे। तभी डीजीसी वीरेंद्र कुमार मिश्रा, उनके पुत्र पवनेंद्र मिश्रा, अतुल शुक्ला दो आात लोगों के साथ पहुंचे। गिफ्ट वितरण को लेकर विवाद करने के बाद गालियां दीं। मारपीट करके जान से मारने की नीयत से गला दबाया। जिससे उनका दम घुटने लगा। सभागार में मौजूद सचिव संतोष कुमार यादव, सुनील कुमार यादव ने उनको बचाया। सभागार में और लोगों को आते देख सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता ने भी बार अध्यक्ष पर कराई एफआईआर

दीवानी के अधिवक्ता आनंद कुमार सिंह यादव ने भी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ यादव व पांच छह अन्य अज्ञात के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा है कि एक फरवरी को वह अपने चैंबर नंबर बी-2 के बाहर खड़े थे। तभी अध्यक्ष सौरभ यादव अपने पांच छह साथियों के साथ लाठी डंडे लेकर चैंबर पर आए। चैंबर का ताला तोड़कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। मना करने पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इन लोगों ने ही 30 जनवरी को चैंबर में ताला डाल दिया था। तहरीर तथा वीडियो इंसपेक्टर के सीयूजी नंबर पर भी भेजा गया था। इसके बाद से दीवानी परिसर में दहशत का माहौल है। पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बार एसोसिएशन के चुनाव के बाद से ही दोनों पक्षों में मनमुटाव हो गया था। बुधवार शाम को दोनों पक्ष दीवानी में आमने-सामने आ गए और विवाद हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - ,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed