{"_id":"63dff004e31650557f161922","slug":"na-mainpuri-news-c-25-1-52267-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बिना बिजली कनेक्शन कैसे स्मार्ट होंगे परिषदीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बिना बिजली कनेक्शन कैसे स्मार्ट होंगे परिषदीय विद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शासन के आदेश पर परिषदीय विद्यालयों को स्मार्ट बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ऑनलाइन प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षण की व्यवस्था कराई जा रही है। लेकिन जिले के 113 विद्यालयों में अब तक बिजली कनेक्शन ही नहीं है। इसके कारण इनमें समस्या आ रही है।परिषदीय स्कूलों को स्मार्ट बनाने के लिए शासन से कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिले के 113 स्कूलों में अभी तक बिजली कनेक्शन तक नहीं है ऐसे में इन स्कूलों को किस प्रकार से स्मार्ट बनाया जा सकता है। स्कूलों में प्रधानमंत्री के मन की बात, बालिका सुरक्षा आदि से संबंधित ऑनलाइन कार्यक्रमों का प्रसारण भी नहीं हो पा रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक और खंड शिक्षाधिकारी कई बार कनेक्शन के लिए विभागीय अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन इन विद्यालयों में कनेक्शन नहीं हो पा रहे हैं। गर्मियों के समय में बिजली आपूर्ति न हो पाने के कारण छात्र-छात्राओं को गर्मी से भी जूझना पड़ता है। खंड शिक्षाधिकारियों की रिपोर्ट पर बीएसए ने जानकारी जिलाधिकारी को दी है।
डीएम ने बिजली विभाग से मांगा जवाब
जिलाधिकारी अविनाश कृ़ष्ण सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों से जवाब मांगा है कि जब स्कूलों से कनेक्शन के लिए आवेदन किया जा चुका है तो आखिर उन्हें कनेक्शन क्यों नहीं दिया जा रहा है। दो दिन पहले हुई बैठक में जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में शीघ्र बिजली कनेक्शन जारी करते हुए सप्लाई शुरू कराई जाए।
एक साल पहले कनेक्शन के लिए किया गया था आवेदन
डीसी निर्माण सुशील कुमार ने बताया कि बिजली विभाग को कनेक्शन के लिए एक साल पहले ही आवेदन किए जा चुके हैं लेकिन अभी तक कनेक्शन जारी नहीं किए जा सके हैं। जिलाधिकारी के प्रयास से अब कनेक्शन होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विद्यालयों में बिजली कनेक्शन न होने से परेशानी आ रही है। जिलाधिकारी को इसकी जानकारी दी गई थी। जिसके बाद बिजली विभाग सक्रिय हुआ है। उम्मीद है कि शीघ्र ही सभी विद्यालयों के कनेक्शन के साथ बिजली आपूर्ति करा दी जाएगी।
दीपिका गुप्ता, बीएसए