फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NA

Agra News: बोर्ड परीक्षा के लिए छह जोन में बांटा गया जिला

Sun, 05 Feb 2023 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
NA
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं की निगरानी के लिए जिले को छह जोन में बांटा गया है। उप जिलाधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाधिकारी ने सभी जोनल मजिस्ट्रेटों को पहले से ही अपने-अपने जोन में भ्रमण कर व्यवस्थाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर नकेल के लिए जिला प्रशासन हर संभव व्यवस्थाओं में जुट गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 105 परीक्षा केंद्रों को छह जोन में बांटा गया है। उप जिलाधिकारियों को जिलाधिकारी के निर्देश पर जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जोनल मजिस्ट्रेटों को जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि वे अपने जोन के सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं की 15 फरवरी से पहले भ्रमण कर जानकारी ले लें। जिलाधिकारी ने कहा कि जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी होगी कि उनके क्षेत्र के केंद्रों पर किसी प्रकार की नकल न हो पाए। जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक परीक्षा वाले दिन वे अपने क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन


20 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी किए गए तैनात
बोर्ड परीक्षा केंद्रों को 20 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट शिक्षा विभाग से बाहर के लोगों को बनाया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे 15 फरवरी तक अपने सेक्टर के केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी लें।
विज्ञापन


छह सचल दल का किया गया गठन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर छह सचलदल का गठन किया गया है। पांच सचलदल भ्रमण करेंगे वहीं एक सचलदल अतिरिक्त के रूप में कंट्रोल रूम पर रहेगा। जरूरत पडने पर अतिरिक्त के सचलदल को भी निरीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए हर संभव इंतजाम किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सचलदलों का भी गठन कर दिया गया है।
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed