फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NA

Agra News: शोहदे के खौफ से छात्रा ने छोड़ दी पढ़ाई

Thu, 26 Jan 2023 01:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jan 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
NA
मैनपुरी। शोहदे की हरकतें इस कदर बढ़ी कि छात्रा दहशत में आ गई, पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। खौफजदा छात्रा ने आखिरकार पढ़ाई छोड़ दी। लेकिन बेखौफ शोहदे ने फिर छेड़छाड़ की। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी के आदेश पर आरोपी व पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी 16 वर्षीय छात्रा कुछ समय पहले तक बेखौफ होकर पढ़ने जाया करती थी। लेकिन अब एक शोहदे के खौफ ने उसने पढ़ाई से भी नाता तोड़ दिया है। पीड़िता ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि पुष्पेंद्र उसे काफी समय से परेशान करता आ रहा है। इसकी शिकायत पुलिस से भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसका नतीजा ये हुआ कि शोहदे को किसी का खौफ नहीं रहा। शोहदे की बढ़ती हरकत से खौफजदा छात्रा को आखिरकार पढ़ाई छोड़नी पड़ी। लेकिन इसके बाद भी शोहदे की हरकत कम नहीं हुई। 23 जनवरी को छात्रा घर के बाहर साफ सफाई कर रही थी, तभी शोहदा वहां आया और छेड़छाड़ करने लगा। उसके साथ पिता रामनरेश भी था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी विनोद कुमार ने तत्काल आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। कोतवाली में आरोपी व उसके पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed