फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NA

Agra News: मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी ने बढ़ाई सर्दी

Tue, 24 Jan 2023 12:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
NA
मैनपुरी। सोमवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदल ली। देखते ही देखते आसमान में बादल छाए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे सर्दी भी बढ़ गई। शाम को भी रुक-रुककर फुहार गिरती रही। इसके कारण लोगों को परेशानी हुई। फसलों में नुकसान की आशंका को लेकर किसान भी चिंतित हैं। वे मौसम साफ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। बीते एक सप्ताह से मौसम साफ रहने के चलते लोगों को सर्दी से राहत मिल गई थी। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य हो रहा था। सोमवार को भी सुबह आसमान साफ रहने के चलते अच्छी धूप खिली थी। लेकिन सोमवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदल ली। देखते ही देखते ही आसमान में बादल छाए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके चलते अचानक सर्दी भी बढ़ गई। दिन में जहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था, वह शाम को घटकर 14 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बारिश के चलते बाइकसवारों को भी परेशानी उठानी पड़ी। बाजार भी शाम को जहां जल्दी बंद हो गए तो वहीं लोग भी जल्द से जल्द घर पहुंचने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन

इसके साथ ही फसलों में भी नुकसान की चिंता किसानों को सता रही है। बारिश से आलू की फसल में ब्लाइट रोग आने की आशंका है तो वहीं सरसों की फसल में भी कीट का प्रकोप बढ़ेगा। ऐसे में किसान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


आगे भी मौसम खराब रहने की आशंका
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल मौसम ऐसा ही रहेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र वर्मा ने बताया कि 25 जनवरी तक बादल छाए रहने के साथ ही बारिश की आंशका बनी हुई है। उन्होंने किसानों से मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर बांधने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed