{"_id":"63dd4c046bf1c478d4419430","slug":"na-kasganj-news-c-25-1-50787-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवक की मौत के मामले में हंगामा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवक की मौत के मामले में हंगामा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। क्षेत्र के ग्राम रायो के पास हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शुक्रवार को हंगामा किया। पोस्टमार्टम कराने के बाद युवक का शव लेकर परिजन व ग्रामीण कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने जब उन्हें केस दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दिया, तब मामला शांत हुआ। पहले पुलिस ने सड़क हादसे में युवक की मौत जताते हुए पोस्टमार्टम कराया था। देर शाम तक परिवार के लोग तहरीर देने की तैयारी कर रहे थे।
मौत का शिकार सोनू शर्मा (28) निवासी बस्तरमऊ हुआ। बताया गया कि बृहस्पतिवार की देर शाम वह बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में उसका शव रायो गांव के समीप पड़ा हुआ मिला। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। लोगों ने मौत का कारण ट्रैक्टर ट्राली से दुर्घटना होना बताया। पुलिस ने युवक को अस्पताल भिजवाया। जहां उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम को भेज दिया। लेकिन परिजनों के गले सड़क हादसे की बात नहीं उतरी। पोस्टमार्टम कराने के बाद शुक्रवार की शाम युवक का शव लेकर परिजन व ग्रामीण थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे।
कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने आक्रोशितों से बातचीत की। और उनसे तहरीर देने को कहा और कार्रवाई का भरोसा देकर मामला शांत किया। उन्होंने बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिजनों से तहरीर मांगी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। - आरके तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, पटियाली।