फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NA

Agra News: नगला गढ़ी में विद्युत ट्रांसफार्मर में आठ दिन से लोग अंधेरे में

Fri, 03 Feb 2023 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
NA
अमांपुर। क्षेत्र के ग्राम गढ़ी में विद्युत ट्रांसफार्मर आठ दिनों फूंका है। जिससे विद्युत की आपूर्ति ठप है। लोग विद्युत की आपूर्ति न होने से परेशान हैं। वहीं विद्युत पर आधारित ग्रामीण क्षेत्र के कुटीर धंधें भी प्रभावित हो रहे हैँ। विद्यार्थियों को भी परीक्षा नजदीक होने से खासी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

आठ दिनों से विद्युत ट्रांसफार्मर फूंका हुआ है। लेकिन विद्युत निगम के अधिकारियों का ध्यान लोगों की समस्या निदान की ओर नहीं है। विद्युत ट्रांसफार्मर फूंकने से गांव में गलियों में स्ट्रीट लाइटें न जलने से अंधेरा रहता है। वहीं घरों पर भी लोग मोमबत्ती से रात के अंधेरे में काम करने को मजबूर है। लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए भी दूसरे गांव में जा रहे हैं। गांव में लगी आटा चक्की व स्पेलर आदि भी नहीं चल पा रहे हैं। विद्युत उपकरण बिजली न आने से शो पीस बनकर रह गए हैं। परीक्षाओं का समय नजदीक हैं, लेकिन विद्युत न होने पर परीक्षा की तैयारियां करने में परेशानी हो रही है। शाम होते ही अंधेरा हो जाता है। मोमबत्ती से पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की बात: -
आठ दिन से बिजली गुल है। ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया है। लोग परेशान हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांव जाना होता है। शीघ्र ट्रांसफार्मर बदला जाए। - लालू यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लोग बिजली न आने से परेशान हैं। सबसे अधिक परेशान विद्यार्थी है। परीक्षा नजदीक हैं और विद्यार्थियों को मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ाई करनी पड़ रही है। - वीरपाल,
गूदरागंज फीडर का 9 दिनों से फूंका है ट्रांसफार्मर
सहावर। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम रोशननगर गूदंरागंज फीडर का ट्रांसफार्मर 9 दिनों से फूंका है। जिससे ग्रामीणों को विद्युत की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने की मांग की है। ग्रामीण समस्या संस्थान के द्वारा निगम के लखनऊ कार्यालय पर ट्वीट कर समस्या समाधान की मांग की है। मांग करने वालों में रामचंद्र, पप्पू, नरेश आदि शामिल हैं।


ट्रांसफार्मर फूंकने की शिकायत मिल चुकी है। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदलवा कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। - नीरज गौर, जेई, अमांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed