फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mystery of dead body found in box was revealed son turned out to be murderer of father in Mathura

पिता का कत्ल: बेटे के थे समलैंगिक संबंध... 'प्यार' को थप्पड़ मारा तो ले ली बाप की जान, चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 14 May 2024 10:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 14 May 2024 10:36 AM IST
सार

मथुरा के राया थाना क्षेत्र के गांव अयेरा के पास बीती चार मई को बक्से में मिली लाश की मिस्ट्री का राजफाश हो गया है। बेटे ने ही पिता की हत्या की थी। बेटे के समलैंगिक संबंध थे। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
mystery of dead body found in box was revealed son turned out to be murderer of father in Mathura
बेटे ने की थी पिता की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के राया थाना क्षेत्र के गांव अयेरा के पास बीती चार मई को बक्से में अधजला शव मिलने की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दो मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हैं। जांच में पता चला है कि मृतक के बेटे ने ही समलैंगिक संबंधों के विरोध में अपने तीन साथियों के साथ पिता की हत्या की थी। शव को एक दिन घर में ही छुपाने के बाद तीन मई की रात बक्से में डालकर आग लगा दी थी। चारों आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि शव की शिनाख्त मोहनलाल शर्मा निवासी अंतापाड़ा, शहर कोतवाली के तौर पर हुई थी। जांच में पता लगा कि मोहनलाल के 23 वर्षीय अविवाहित बेटे अजीत के कृष्णा पुत्र मुन्नालाल निवासी प्रताप नगर, जमुनापार के साथ समलैंगिक संबंध हैं। 
विज्ञापन


कृष्णा के जरिए अजीत की मुलाकात घीया मंडी के लोकेश पुत्र राकेश और मोहल्ला गुजराना चौबियापाड़ा के दीपक से हुई थी। मोहनलाल बेटे के समलैंगिक संबंधों का विरोध करता था। एक मई को उसने इस मामले को लेकर कृष्णा और अजीत को थप्पड़ भी मार दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों ने लोकेश और दीपक संग मिलकर दो मई की रात मोहनलाल की घर में ही सब्बल से वारकर हत्या कर दी। तीन मई की रात शव को बक्से में बंद कर बाइक पर राया क्षेत्र में ले गए। वहां शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।

अजीत के कृष्णा से थे समलैंगिक संबंध
अजीत अपने पिता का इकलौता बेटा है। उसकी मां विमलेश की दो दशक पहले मौत हो चुकी है। 12वीं पास अजीत कपड़े की दुकान पर काम करता है। उसकी दोस्ती पांच साल पहले कृष्णा से हुई थी और दोनों में समलैंगिक संबंध हो गए। कृष्णा रास मंडलियों में सखी का किरदार करते हुए नृत्य करता था। लोकेश और दीपक भी मंडलियों में नृत्य करते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि कृष्णा, अजीत को अपना पति मानने लगा था। वह उसे किसी भी कीमत पर छोड़ने को तैयार नहीं था।

कृष्णा को थप्पड़ मारना बना हत्या की मुख्य वजह
अजीत ने बताया कि एक मई को पिता ने कृष्णा, जिसे वह अपनी पत्नी की तरह मानता है, उसे थप्पड़ मारे थे। यह बात उसे नागवार गुजरी। इसकी रंजिश में दो मई की रात पिता की सब्बल से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पलंग के नीछे छिपा दिया था। घर में बदबू फैलने लगी तो धूपबत्ती व अगरबत्ती जलाई।

मोहल्ले के लोगों को शक हुआ तो वे पिता के विषय में पूछने लगे। उसने सभी को बताया था कि वह टैक्सी लेकर लखनऊ गए हैं। दो-तीन दिन पिता को नहीं देखा तो लोग उनके बारे में ज्यादा पूछताछ करने लगे। भेद खुलने के डर से वह खुद बंगली घाट चौकी पर पहुंचा था। वहां उसने पिता की गुमशुदगी की बात बताई थी। हालांकि गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी।

हत्यारोपी बेटे का डीएनए ही बनेगा साक्ष्य
अजीत का उसके मृत पिता के साथ डीएनए मिलान कराया जाएगा। दरअसल, शव बुरी तरह जल गया है। इससे स्पष्ट रूप से उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस का मानना है कि सिर्फ बेटे ने ही शिनाख्त करते हुए वारदात कबूल की है। वह कोर्ट में शिनाख्त से मुकर न जाए। इसलिए मजबूत साक्ष्यों के लिए मृतक का डीएनए सैंपल और उसके बेटे के डीएनए सैंपल का मिलान हैदराबाद की फॉरेंसिक लैब से कराया जाएगा।

लोकेश के मां-पिता की हो चुकी है मौत
आरोपी लोकेश के पिता और मां की मौत हो चुकी है। उसके दादी-दादा ने उसे पाला था। परिवार में छह भाई-बहन हैं। इधर, कृष्णा के पिता ने उसकी मां को तलाक देकर दूसरी शादी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed