फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mystery Deepens In Agra MD Student Death, Body Found In Hostel Room

UP: बेड पर बीयर की कैन और सिगरेट, 28 वर्षीय महिला डॉक्टर की मौत से पहले क्या हुआ? हॉस्टल में छिपा गहरा रहस्य

Tue, 28 Apr 2026 12:36 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 28 Apr 2026 12:36 PM IST
सार

आगरा के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के हॉस्टल में MD छात्रा वर्तिका सिंह मृत मिलीं, पोस्टमार्टम में वजह साफ नहीं होने से मामला उलझ गया। नींद की गोलियों से सुसाइड की आशंका के बीच विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन
Mystery Deepens In Agra MD Student Death, Body Found In Hostel Room
मृतक छात्रा का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय के हाॅस्टल में रविवार शाम एमडी प्रथम वर्ष की छात्रा वर्तिका सिंह (28) मृत मिली थीं। उनकी माैत पुलिस के लिए गुत्थी बन गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ठोस वजह पता न चलने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। इसकी विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


पहले छात्रा के नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की आशंका जाहिर की गई थी। सोमवार को वर्तिका की मां अनीता आगरा पहुंचीं। इकलाैती बेटी की माैत से वह सदमे में हैं। पोस्टमार्टम हाउस में उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार के बाद बेटी के लिए आवाज उठाएंगी। पुलिस भी शिकायत मिलने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

वर्तिका मूलरूप से आजमगढ़ के पोस्ट सदर सिंधारी की रहने वाली थीं। पिता रामदरश सिंह रिटायर्ड आईआरएस हैं। भाई सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, अमेरिका में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, मां अनीता ने बताया कि पति अलग रहते हैं। अनीता अपनी दिल्ली निवासी बहन आराधना सिंह के साथ आई थीं। हरीपर्वत पुलिस ने उन्हें बेटी का चेहरा दिखाया। वह फूट-फूटकर रोने लगीं। इसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।
 
विज्ञापन

ओडिशा से किया था एमबीबीएस
हरीपर्वत पुलिस की पूछताछ में परिजन से पता चला कि वर्तिका सिंह ने वर्ष 2022 में ओडिशा के बरहामपुर मेडिकल काॅलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। फरवरी 2026 में मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय में एमडी प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। वह होनहार थीं। वह आगरा के कॉलेज में पढ़ाई नहीं करना चाहती थीं। मगर आगरा में प्रवेश मिलने के बाद पढ़ाई में लग गईं। वह पढ़ाई के दाैरान ही अवसाद का शिकार हो गई थीं।
विज्ञापन

इस कारण दिल्ली के डाॅक्टर से उपचार कराया गया। 26 मार्च को वर्तिका ने नींद की दवा की ओवरडोज ले ली थी। 27 मार्च से 21 अप्रैल तक वर्तिका अपने घर में ही रही। उसका उपचार चिकित्सक से कराया गया। स्थिति में सुधार होने के बाद मां ने काॅलेज भेजा था। मां ने बताया कि शनिवार रात बेटी से बात की थी। काफी देर बातचीत में ऐसा कुछ नहीं कहा जिससे यह लगे कि वह आत्महत्या कर लेगी।

 

पुलिस ने तीन बैचमेट से की पूछताछ
मां ने बताया कि रविवार सुबह वह बेटी को फोन कर रही थीं। मगर फोन रिसीव नहीं हुआ। उन्हें लगा कि पढ़ाई में व्यस्त होगी। दोपहर तक जवाब नहीं आने पर चिंता हुई। उन्होंने बैचमेट सिद्धार्थ शर्मा को फोन किया। वह अपनी सहपाठी शिखा ठाकुर और डाॅ. सना रब्बानी के साथ वर्तिका के कमरे पर गए। दरवाजा अंदर से बंद था। धक्का देकर दरवाजा खोला गया, तब वर्तिका पलंग पर पड़ी मिलीं। उन्हें अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने तीनों बैचमेट से पूछताछ की है।
 

दो डाॅक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
छात्रा के शव का दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि माैत का कारण स्पष्ट नहीं होने से विसरा सुरक्षित रखा गया है। वहीं माैत का समय भी 48 घंटे पहले होने का अनुमान है। पोस्टमार्टम सोमवार शाम तकरीबन 4 बजे हुआ, शव रविवार शाम 5:28 बजे हॉस्टल के कमरे में मिला था। वर्तिका सुबह से फोन नहीं उठा रही थीं। इससे आशंका है कि शनिवार रात को ही माैत हुई होगी। वर्तिका के कमरे को सील किया गया है।

 

जांच में शामिल होगी परिजन की शिकायत
डीसीपी ने बताया कि परिजन की शिकायत मिलने पर उसे जांच में शामिल किया जाएगा। पूर्व में छात्रा ने सीनियर रेजिडेंट पर गंभीर आरोप लगाए थे। कमेटी की जांच में आरोप सिद्ध नहीं हुए थे। इस पूरे मामले को भी देखा जाएगा। छात्रा की माैत के पीछे यह मामला तो नहीं है, इसकी तह तक पुलिस जाएगी। कमेटी के लोगों से बात की जाएगी। वर्तिका के मोबाइल की जांच होगी। देखा जाएगा कि छात्रा ने कोई वीडियो तो नहीं बनाया। व्हाट्सएप पर किसी से बात तो नहीं हुई। कॉल डिटेल भी निकाली जाएगी। मोबाइल को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

बेड पर मिली बीयर की केन, सिगरेट की डिब्बी
पुलिस ने छात्रा के कमरे की जांच के लिए फील्ड यूनिट की टीम को बुलाया था। टीम ने कमरे से बेड पर डेटाॅल की खाली शीशी बरामद की। मोबाइल भी बेड पर रखा मिला। कमरे में बीयर की केन के साथ सिगरेट की डिब्बी मिली है। यह किसकी है, पता नहीं चल सका है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। सामान अस्त-व्यस्त रखा था। पुलिस ने नींद की गोलियां भी देखने का प्रयास किया। मगर ऐसा कुछ नहीं पता चला कि गोलियां रखी हों।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed