{"_id":"5d495bac8ebc3e6cfc5d8a55","slug":"muslims-will-be-participate-in-maa-tujhe-pranam-on-independence-day-15-august","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां तुझे प्रणाम: मुस्लिम समाज को जश्न-ए-आजादी का बेसब्री से इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां तुझे प्रणाम: मुस्लिम समाज को जश्न-ए-आजादी का बेसब्री से इंतजार
Tue, 06 Aug 2019 04:21 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 06 Aug 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम को लेकर चर्चा करते मुस्लिम समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के नौवें संस्करण का आगरावासियों को बेसब्री से इंतजार है। इस कड़ी में इस बार भी देश के अमर शहीदों की याद में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोमवार को अमर उजाला कार्यालय में शहर के मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिरकत करके जश्न-ए-आजादी के उत्सव में भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
वरिष्ठ अधिवक्ता अमीर अहमद ने कहा कि वीरांगना सम्मान समारोह मां तुझे प्रणाम की रुह है। अमर उजाला ने आजादी के उत्सव में नये रंग भरे हैं। इसे आमजन से जोड़ा है। यही कारण है कि लोग 52 सेकेंड का महत्व समझने लगे हैं।
हिंदुस्तानी बिरादरी के डॉ सिराज कुरैशी ने कहा कि स्वाधीनता दिवस सभी वर्गों का त्योहार है। अमर उजाला ने आजादी के उत्सव के मायने सिखाए। राष्ट्रगान के प्रति लोगों को जागरूक किया। यह नि:संदेह काबिल ए तारीफ कदम है।

सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी के अध्यक्ष सैयद इरफान सलाम ने कहा कि हर साल की तरह इस दफा भी सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी से जुड़े लोग मां तुझे प्रणाम के कार्यक्रमों में बढ़कर हिस्सेदारी करेंगे। स्वाधीनता दिवस पर ऊंट-घोड़ों से सुसज्जित जुलूस निकालेंगे।
भारतीय मुस्लिम विकास परिषद के अध्यक्ष समी आगाई ने कहा कि देश की आजादी के लिए लाखों जवानों ने अपना बलिदान दिया है। उन्हीं बलिदानियों की याद में मां तुझे प्रणाम के तहत खिराज ए अकीदत पेश करने का सिलसिला अमर उजाला ने शुरू किया। यह अपनी सार्थकता बनाए हुए है।
सोसाइटी फार सोशल डेवलपमेंट के सचिव मुजम्मिल हसन का कहना है कि आठ साल से मां तुझे प्रणाम से जुड़ा हुआ है। इस उत्सव में शहर के छोटे, बड़े संगठनों के लोग शामिल होते हैं। यह सबसे बड़ा फेस्टिवल है। इस दफा भी इसकी भव्यता को बरकरार रखा जाएगा।

अखिल भारतीय सर्वधर्म साबरी एकता संगठन के विजय जैन ने कहा कि अमर उजाला ने स्वाधीनता दिवस मनाने का तरीका बताया। नई दिशा दिखाई। राष्ट्रगान के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया है। हमारा संगठन हर साल इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है।
उत्तर प्रदेश मुस्लिम एक्शन कमेटी अदमान करैशी ने कहा कि शहर का उत्सव बन चुका मां तुझे प्रणाम नौवें साल में प्रवेश कर चुका है। हम शुरू से जुड़े हुए हेैं। अब लोग खुद ही स्वाधीनता दिवस पर ठीक दस बजे राष्ट्रगान के लिए ठहर जाते हैं।
युवा मुस्लिम संगठन के इमराज कुरैशी ने कहा कि नौजवान पीढ़ी को मां तुझे प्रणाम से प्रेरणा मिली है। मुस्लिम बस्तियों में अब ठीक दस बजे राष्ट्रगान के लिए लोग खड़े होते हैं। हम भी अपनी टीम के साथ सहयोग करेंगे।