फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   muslims said do not have politics on kasganj riots

कासगंज बवालः बोले मुस्लिम, हम भारतीय हैं, पाकिस्तान के नारे नहीं लगा सकते

Mon, 29 Jan 2018 05:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Mon, 29 Jan 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
muslims said do not  have politics on kasganj riots
एक दुकान को उपद्रवियों आग के हवाले किया - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में हिंसा क्यों भड़की? क्या कुछ लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे, जिस पर बवाल शुरु हुआ? इस तरह के सवाल तीन दिन से फिजा में तैर रहे हैं। आरोपों पर राजनीति की जा रही है। 
विज्ञापन


इस पर मुस्लिम बुद्धिजीवियों का कहना है कि ये बेबुनियाद बातें हैं। हम सच्चे भारतीय हैं, कभी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे नहीं लगा सकते। प्रशासन को चाहिए कि निष्पक्ष जांच कर दूध का दूध और पानी का पानी करे।
विज्ञापन


जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना इनाम अहमद का कहना है कि हिंसा की जितनी निंदा की जाए कम है। लेकिन इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उल्टे सीधे आरोप लगाए जा रहे हैं। मुसलमान सच्चे हिंदुस्तानी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वतन की खातिर कुर्बान हो सकते हैं। पाकिस्तान के नारे लगाने की तो सोच भी नहीं सकते हैं। यह पहला मौका है जब कासगंज का माहौल इस तरह बिगाड़ने की कोशिश की गई है। यहां भाई भाई की तरह रहने वाले लोगों के बीच नफरत की दीवार खड़ी करने की कोशिश की जा रही है।

एक मीनार मस्जिद के पेश इमाम कारी मुअब्बे अली का कहना है कि घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। आरोप लगाना गलत है। मुसलमान कभी पाकिस्तान के नारे नहीं लगा सकता। वह अपने वतन से सच्ची मोहब्बत करता है। 

समाजसेवी डा. फारुख का कहना है कि चंदन की हत्या की निंदा करते हैं। उसके हत्यारों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस मामले की निष्पक्ष जांच हो। बेबुनियाद आरोप लगाना सही नहीं है। गणतंत्र दिवस सभी धर्मो के लोग मिलजुलकर मनाते आए हैं, इस बार भी मनाया है और आगे भी मनाते रहेंगे।

muslims said do not  have politics on kasganj riots
सदर विधायक देवेंद्र राजपूत - फोटो : अमर उजाला
सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा मुख्यमंत्री कासगंज की घटना को लेकर काफी चिंतित हैं। सरकार पीड़ित परिवार की भी हर संभव मदद करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। नगर के लोग शांति भी बनाएं जिससे जन जीवन सामान्य हो सके। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। 

भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने कहा कि शहर के लोग सरकार और प्रशासन पर भरोसा रखें। कोई भी निर्दोष जेल नहीं जाएगा और कोई दोषी बख्शा नहीं जाएगा। नगर के लोग शांति बनाकर रखें। जिससे जनजीवन सामान्य बने और भाईचारा कायम रहे।  

कांग्रेस की जिलाध्यक्ष डा. शशिलता चौहान बोलीं कि लोग शांति की दिशा में काम करने के लिए आगे बढ़ें। हिंसा से बहुत क्षति होती है। भाईचारे के लिए सभी लोग आपस में मिल जुलकर रहें और तनाव कम करने का रास्ता निकालें, शहर के लिए शांति जरूरी है। किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। 

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सभी लोग प्यार मोहब्बत से जिएं। किसी तरह की हिंसा और फसाद नहीं होनी चाहिए। प्रशासन निष्पक्ष होकर कार्रवाई करे। जिससे लोगों को भरोसा हो सके। निर्दोषों का किसी भी तरह से उत्पीड़न न हो इस पर भी प्रशासन ध्यान दे। 

बसपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार जाटव ने कहा कि नगर में अब तक जो भी घटनाएं घटीं हैं वे सभी दुखद हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। शांति व्यवस्था हर किसी के लिए जरूरी है। शांति के साथ हर समस्या का समाधान संभव है। लोग शांति बहाली के लिए आगे बढ़े एवं प्रशासन निष्पक्ष होकर कार्रवाई करे। ऐसे मामले में लोग राजनीति न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed