फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Muslims offered Juma Alvida prayer at home due to Coronavirus in Firozabad

जुमा अलविदा: रोजेदारों ने घरों में अदा की नमाज, कोरोना महामारी के खात्मे की मांगी दुआ

Sat, 08 May 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 May 2021 12:09 AM IST
सार

फिरोजाबाद जिले में कोरोना संक्रमण के चलते शुक्रवार को जुमा अलविदा की नमाज रोजेदारों ने घरों पर ही अदा की। मस्जिदों में जाने से परहेज किया। रोजेदारों से नमाज अदा कर कोरोना महामारी के खात्मे के लिए दुआ की। 

विज्ञापन
Muslims offered Juma Alvida prayer at home due to Coronavirus in Firozabad
नमाज अदा करते रोजेदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में पवित्र रमजान माह के आखिरी जुमा को वैसे तो सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद में नमाज अदा किए जाने की परंपरा रही है। लेकिन पिछले दो वर्ष से कोरोना संक्रमण के चलते हर कोई घरों पर ही नमाज अदा कर रहे हैं। मस्जिदों में सिर्फ इमाम सहित चंद लोग ही नमाज अदा करते हैं। जामा मस्जिद के इमाम अशरफ अलीम ने पहले ही रोजेदारों से घरों में नमाज अदा करने की गुजारिश की थी। उनकी अपील का असर दिखाई दिया। रोजेदारों ने घरों में नमाज अदा की। 

विज्ञापन


जामा मस्जिद में करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला सहित पांच रोजेदार नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज अदा कराते हुए अशरफ अलीम ने नमाज अदा करने के साथ दुआ की कि ए खुदा इस कोरोना महामारी को देश दुनिया से खत्म कर दे। सभी को सेहतमंद अदा फरमा दे। इसके साथ ही सदर बाजार स्थित मस्जिद मेवा फरोशान में मौलाना मोहम्मद सफी कासमी ने जुमा अलविदा की नमाज अदा कर कोरोना महामारी को खत्म करने की दुआ की। 
विज्ञापन


उन्होंने इस दौरान आमजन से सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क का प्रयोग करने की अपील की। मुफ्ती कासिम रजी ने नाले वाली मस्जिद (खजूरी मस्जिद)में नमाज अदा कराने के साथ देश दुनिया में खुशहाली के लिए दुआ की। ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद ने कोरोना संक्रमण के चलते जुमा अलविदा की नमाज अपना कोटला मोहल्ला स्थित आवास पर अदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसरार अहमद ने ईद के दौरान भी सामाजिक दूरी का पालन करने एवं मास्क का प्रयोग करने का आह्वान किया। मदीना कालोनी स्थित मस्जिद में मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी, शाही मस्जिद में मौलाना मोहम्मद आरिफ, आगासाहब की मस्जिद में मौलाना फारुक, करबला में वकील अहमद, मक्का मस्जिद में मौलाना आमीन अख्तर, गालिबनगर में मौलाना तनवीरउल कादरी, शीशग्रान में मुफ्ती हुजैफा ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए नमाज अदा कराई। 

शहर के प्रबुद्धजन,समाजसेवी रहे सक्रिय 
कोरोना संक्रमण के दौरान जुमा अलविदा की नमाज में कहीं भीड़ एकत्रित नहीं होने पाए इसके लिए शहर की प्रमुख मस्जिद के मौलाना की ओर से पहले ही अपील की गई थी। इसके साथ समाजसेवी एवं प्रबुद्धजन सक्रिय थे। वहीं अलविदा नमाज को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस फोर्स सक्रिय दिखाई दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed