{"_id":"5a4a4e9f4f1c1b10788b5ee9","slug":"muslims-in-firozabad-performed-last-rite-of-hindu-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजहब से बड़ी इंसानियत, मुस्लिमों ने विधि विधान से किया हिंदू शिक्षक का अंतिम संस्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजहब से बड़ी इंसानियत, मुस्लिमों ने विधि विधान से किया हिंदू शिक्षक का अंतिम संस्कार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Tue, 02 Jan 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
अंत्येष्टि स्थल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में एक हिंदू शिक्षक की मौत के बाद सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। जिस शिक्षक की मौत पर उसके परिवार वाले मुंह तक देखने नहीं आए, उसका मुस्लिमों ने विधि विधान से अंतिम संस्कार किया। शवयात्रा से लेकर अन्य क्रियाएं मुस्लिम समाज के लोगों ने कराईं।
बता दें कि कानपुर निवासी राजकिशोर दो साल पहले परिवार से नाराज होकर फिरोजाबाद चले आए थे। उन्होंने फिरोजाबाद के लालपुर क्षेत्र स्थित एस पब्लिक स्कूल में दो साल तक पढ़ाया। बीती 29 दिसंबर को शिक्षक की तबियत खराब हुई तो पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम समाज के लोग उन्हें अस्पताल लेकर आए।
इलाज के दौरान 30 दिसंबर की रात शिक्षक की मौत हो गई। पड़ोसियों ने परिवारिजनों को सूचना दी लेकिन उन्होंने मृतक का मुंह देखने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद मुस्लिम समाज के लोग इकट्ठा हुए और शव को विधि विधान से जलेसर रोड स्थित शमशान घाट शव ले गए।
विज्ञापन
यहां उन्होंने पंडित को बुलाकर हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार की क्रियाएं संपन्न कराईं। समाज के लोगों के इस कदम की सभी ने सराहना की। देश में संप्रदायों को लेकर बिगड़े हालातों के बीच यह सौहार्द की मिसाल है।