फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Muslims angry over hoarding of Bajrang Dal s Shaurya Diwas Yatra in Mathura

Mathura: बजरंग दल की शौर्य दिवस यात्रा के होर्डिंग पर भड़के मुस्लिम, शाही ईदगाह मस्जिद के सामने लगा पोस्टर

Sat, 07 Dec 2024 12:15 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 07 Dec 2024 12:15 PM IST
सार

कुछ ही देर में ईदगाह के सामने सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग एकत्रित हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो वह ईदगाह पहुंच गए। उन्होंने लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन
Muslims angry over hoarding of Bajrang Dal s Shaurya Diwas Yatra in Mathura
विरोध जताते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित शाही ईदगाह के सामने बजरंग दल के शौर्य दिवस यात्रा के होर्डिंग को देखकर मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए। कुछ युवकों ने शोर मचाया, लेकिन भारी संख्या में पुलिस बल के देख सभी चुप हो गए। पुलिस ने होर्डिंग को हटाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन

छह दिसंबर पर कोई विवाद न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी व्यवस्था कर रखी थी। शुक्रवार की दोपहर 2.20 बजे शाही ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग निकले। उन्होंने ईदगाह के सामने विहिप और बजरंग दल के शौर्य यात्रा के होर्डिंग को देखा तो आक्रोष फैल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

होर्डिंग पर लिखी अयोध्या तो झांकी है मथुरा काशी की बाकी है लाइन ने आक्रोश में घी का काम किया। कुछ ही देर में ईदगाह के सामने सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग एकत्रित हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो वह ईदगाह पहुंच गए। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।

विज्ञापन

उन्होंने होर्डिंग को हटाने का आश्वासन दिया, लेकिन देर शाम तक होर्डिंग अपने स्थान पर लगा हुआ रहा। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि होर्डिंग पहले से ही लगा हुआ था। इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया। किसी शरारती तत्व ने मामले को तूल देने के प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मंशा में सफल नहीं हो पाया। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed