फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Muslim women, said: do not change

मुस्लिम महिलाएं बोलीं, नहीं चाहिए बदलाव

Fri, 28 Oct 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Muslim women, said: do not change
मंटोला में तीन तलाक के मुद्दे पर जुटे मुस्लिम, ज्ञापन सौंपे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तीन तलाक के मुद्दे पर जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम महिलाओं ने पहली बार विरोध प्रदर्शन करके गुस्से का इजहार किया। मंटोला स्थित मस्जिद से सदर भट्ठी चौराहे तक जुलूस निकालकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दूसरी ओर, राष्ट्रीय सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी की ओर से शोबिया इंटर कालेज से कलक्ट्रेट तक मार्च निकाला गया। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मुस्लिम महापंचायत की ओर से चलाई जा रही मुहिम में जुमे की नमाज के बाद काफी संख्या में मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक के मुद्दे पर विरोध में सामने आईं। रजिया बेगम ने कहा कि मोदी अपना घर संभालें। अगर शरई कानून में कोई खामी होती तो 1400 साल से मुस्लिम समाज खुशहाली की जिंदगी नहीं बिता रहा होता। इसके बाद मार्च करती हुई महिलाएं सदर भट्ठी चौराहे पर पहुंची। यहां गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। काफी देर बाद मजिस्ट्रेट के पहुंचने पर उन्हें राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें मुस्लिमों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करने की मांग की गई। मुख्य सरपंच नदीम नूर, आफताब बानो, डा. सिराज कुरैशी, इमरान कुरैशी, हाजी मंजूर समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


दूसरी ओर, सर्वदलीय एक्शन कमेटी के अध्यक्ष हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी ने मुस्लिम महिला, पुरुषों के साथ विरोध मार्च निकाला। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार अल्पसंख्यक समुदायों को निशाना बनाकर चुनावी फायदा उठाना चाहती है। सगीर फातिमा गर्ल्स इंटर कालेज की प्रिंसीपल डा. फरहत बानो, भारतीय मुस्लिम विकास परिषद के अध्यक्ष समी आगाई, सैयद इरफान सलीम, शबनम बानो, आलिमा अनीस, सुआलिया परवीन, इमाम अब्दुल मलिक, अदनान कुरैशी, मोहम्मद शरीफ काले, सैयद मजहर अब्बास रिजवी, कदीर उद्दीन, जमा खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्माया माहौल
मंटोला में थाने के नजदीक मिश्रित आबादी वाले इलाके में वक्ताओं ने भाजपा और मोदी सरकार को जमकर कोसा। उत्तेजक भाषणों के चलते काफी संख्या में दूसरे समुदाय के लोग जमा हो गए। इससे माहौल गर्मा गया। इसके बाद जुलूस को आगे बढ़ाया गया।


विरोध में भी एकजुटता नहीं
मुस्लिम संगठनों ने अलग-अलग मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। एक गुट के लोग दूसरे गुट के प्रदर्शन में भाग नहीं लेने की बात कर रहे थे। इस तरह विरोध प्रदर्शन में भी मुस्लिमों में दो फाड़ नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed