{"_id":"599c0e344f1c1b50038b4697","slug":"muslim-woman-in-agra-cheered-after-verdict-of-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाकः सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मुस्लिम महिलाओं ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाकः सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मुस्लिम महिलाओं ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 22 Aug 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
मुस्लिम महिलाओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक को असंवैधानिक करार देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आगरा में मुस्लिम महिलाओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। महिलाओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को उनके हित बताया और कहा कि वे इससे काफी खुश हैं।
बता दें कि तीन तलाक के मुद्दे पर चली सुनवाई के बाद मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने इसे असंवैधानिक करार दिया है। कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 का प्रयोग करते हुए तीन तलाक पर छह माह के लिए रोक लगाई है। इतने समय में केंद्र सरकार को इस पर कानून बनाने का आदेश दिया है।
शीर्ष कोर्ट का फैसला आने के बाद से मुस्लिम समाज में से इसे लेकर मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिल रहीं हैं। आगरा की मुस्लिम महिलाओं में इसे लेकर काफी उत्साह है। मंगलवार को फैसला आने के बाद आगरा के लोहामंडी क्षेत्र में अल्पसंख्यक मोर्चा के बैनर तले महिलाओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
विज्ञापन
लोहामंडी के खतैना की मुस्लिम बस्ती में रहने वाली महिलाओं ने कहा कि ये फैसला केवल उनके ही नहीं बल्कि उनकी बेटी, बहुओं सबके लिए सुकून देने वाला है। अन्य महिलाओं ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे नशे में, गुस्से में तलाक देने वालों से महिलाओं को छुटकारा मिलेगा। वे इस फैसले और नए कानून के लिए सरकार का समर्थन करती हैं।