फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Muslim Woman Asked To Mp Harnath singh What Will Leave Country Up News

सांसद से मुस्लिम महिलाओं ने पूछा- क्या देश छोड़कर जाना पड़ेगा, जानिए क्या है मामला

Thu, 31 Oct 2019 09:41 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 31 Oct 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
Muslim Woman Asked To Mp Harnath singh What Will Leave Country Up News
राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

एटा जिले में मुस्लिम महिलाओं को देश छोड़ने का डर सता रहा है। उन्होंने बुधवार को राज्यसभा सांसद से यह बात कही। महिलाओं ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं। देश छोड़ना पड़ेगा यह बात सच है क्या। इस पर सांसद ने कहा विरोधी पार्टियां एनआरसी का गलत प्रचार कर रही हैं। किसी को देश से नहीं निकाला जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  'श्रीराम नाम' का झंडा लेकर ताजमहल देखने पहुंचा पर्यटकों का दल, जानिए फिर क्या हुआ
विज्ञापन


बुधवार को राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव के आवास पर आई पोता नगला निवासी रेशमा व अनीसा ने सांसद से कहा कि कुछ लोग मुस्लिमों को देश से निकालने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूपीः पुलिस हिरासत में युवक ने लगाई आग, कई घंटे तक दबाए रखा मामला

वहीं उन्हें योजनाओं का लाभ भी नहीं मिलेगा। बच्चे फौज में भर्ती होने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग कह रहे हैं यह भर्ती नहीं हो पाएंगे, क्यों तैयारी कर रहे हो। सांसद ने कहा यह सब समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व कांग्रेस की साजिश है।

ये भी पढ़ें: शर्मनाक: रात में बीमार 'बूढ़ी मां' को बेसहारा छोड़ गए 'अपने', रेलवे स्टेशन पर कराहती मिली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की दस करोड़ मुस्लिम महिलाओं को उनका हक दिलाया है। किसी को देश छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जो योजनाएं चल रही हैं। सभी को इसका लाभ दिया जा रहा है। बताया कि देश छोड़ने की बात वाले मुद्दे से प्रधानमंत्री को अवगत कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed