{"_id":"618de277aa9826087b0620fe","slug":"muslim-man-suicide-in-police-station-political-parties-reached-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: अल्ताफ के घर लगातार पहुंच रहे अलग-अलग राजनीतिक दलों के लोग, आज भी जमेगा सियासी अखाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: अल्ताफ के घर लगातार पहुंच रहे अलग-अलग राजनीतिक दलों के लोग, आज भी जमेगा सियासी अखाड़ा
Fri, 12 Nov 2021 09:11 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 12 Nov 2021 09:11 AM IST
सार
लड़की को भगाने के आरोप में पुलिस कर रही थी अल्ताफ से पूछताछ। इस दौरान उसने शौचालय के नल से अपने जैकेट के नाड़े से फंदा लगाया था। अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
अल्ताफ के घर पहुंचे राजनीतिक पार्टी के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज पुलिस हिरासत में अल्ताफ की मौत के मामले को लेकर देश और प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं। अलग अलग राजनीतिक दलों के लोग योगी सरकार पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं। इस पूरे मामले में अब उच्च स्तरीय जांच, न्यायिक जांच सीबीआई जांच की मांग उठ रही है। वही पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग भी उठाई जा रही है। कासगंज में आज भी सियासी अखाड़ा जमेगा।
पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुर्जर मृतक अल्ताफ के परिजनों से मिले। उन्होंने पीड़ित परिवार को पूरी मदद का भरोसा दिया। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी ज्ञापन देगी आंदोलन करेगी। उन्होंने अल्ताफ की मौत पर सवाल उठाए और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता फैजान खान आज शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे मृतक अल्ताफ के परिजनों से मुलाकात करने पहुंच रहे हैं। आजाद समाज पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मृतक अल्ताफ के परिजनों से मुलाकात करेगा। वहीं समाजवादी पार्टी का छह सदस्य प्रतिनिधि मंडल मृतक अल्ताफ के परिजनों से मुलाकात करेगा।
विज्ञापन
कासगंज: अल्ताफ की मौत पर सरकार पर बरसा विपक्ष, कहा- कानून की हुई हत्या, नौकरी-मुआवजे की मांग उठाई