फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Muslim Gathering In Mosque For Pray Namaz In Lockdown

मैनपुरी में लॉकडाउन के बावजूद नमाज के लिए जुटी भीड़, पुलिस के समझाने पर झड़प

Wed, 25 Mar 2020 06:52 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 25 Mar 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
Muslim Gathering In Mosque For Pray Namaz In Lockdown
नमाज के लिए भीड़ जुटने की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पूरा देश लॉकडाउन है। नवरात्र की शुरुआत होने के बाद भी मंदिर बंद हैं। प्रशासन ने मुस्लिम समाज के लोगों से भी घर में नमाज अदा करने की अपील की है।
विज्ञापन


बावजूद इसके बुधवार दोपहर भोगांव की एक मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए नमाजी पहुंच गएद्घ जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस पर मुस्लिम समाज के लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हुई। बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचने के बाद स्थिति पर नियंत्रण हो सका।
विज्ञापन

 
बुधवार को प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह को सूचना मिली कि भोगांव कस्बे के मोहल्ला मोहम्मद सईद स्थित मस्जिद पर लोग नमाज के लिए जमा हुए हैं। सूचना मिलते ही तुरंत ही प्रभारी निरीक्षक और हल्का इंचार्ज भूपेंद्र सिंह सिरोही पुलिसकर्मियों के साथ मस्जिद पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिद का दरवाजा खुलवाए जाने को कहा तो मुस्लिम समाज के लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस ने काफी प्रयास किया, लेकिन उन्हें मस्जिद के अंदर नहीं आने दिया गया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों की पुलिसकर्मियों से झड़प हो गई। 

मुस्लिम समाज के लोगों का कहना था कि वह घर पर ही नमाज अदा कर रहे हैं किसी ने सूचना गलत दी है। हालांकि उन्होंने पुलिसकर्मियों को मस्जिद के अंदर नहीं जाने दिया। स्थिति तनावपूर्ण बनती देख मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई।

इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसबल पहुंचा। उपस्थित लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने लोगों से अपील की कि वह नमाज घर पर ही अदा करें। 

नमाज के लिए भीड़ जुटने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। समझाने बुझाने के बाद वह लोग मान गए। इसके बाद पुलिस वापस लौट आई।
पहुप सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed