{"_id":"5e7b3fd38ebc3e72c44585e4","slug":"muslim-gathering-in-mosque-for-pray-namaz-in-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में लॉकडाउन के बावजूद नमाज के लिए जुटी भीड़, पुलिस के समझाने पर झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में लॉकडाउन के बावजूद नमाज के लिए जुटी भीड़, पुलिस के समझाने पर झड़प
Wed, 25 Mar 2020 06:52 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 25 Mar 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
नमाज के लिए भीड़ जुटने की सूचना पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पूरा देश लॉकडाउन है। नवरात्र की शुरुआत होने के बाद भी मंदिर बंद हैं। प्रशासन ने मुस्लिम समाज के लोगों से भी घर में नमाज अदा करने की अपील की है।
बावजूद इसके बुधवार दोपहर भोगांव की एक मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए नमाजी पहुंच गएद्घ जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस पर मुस्लिम समाज के लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हुई। बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचने के बाद स्थिति पर नियंत्रण हो सका।
बुधवार को प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह को सूचना मिली कि भोगांव कस्बे के मोहल्ला मोहम्मद सईद स्थित मस्जिद पर लोग नमाज के लिए जमा हुए हैं। सूचना मिलते ही तुरंत ही प्रभारी निरीक्षक और हल्का इंचार्ज भूपेंद्र सिंह सिरोही पुलिसकर्मियों के साथ मस्जिद पर पहुंच गए।

मस्जिद का दरवाजा खुलवाए जाने को कहा तो मुस्लिम समाज के लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस ने काफी प्रयास किया, लेकिन उन्हें मस्जिद के अंदर नहीं आने दिया गया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों की पुलिसकर्मियों से झड़प हो गई।
मुस्लिम समाज के लोगों का कहना था कि वह घर पर ही नमाज अदा कर रहे हैं किसी ने सूचना गलत दी है। हालांकि उन्होंने पुलिसकर्मियों को मस्जिद के अंदर नहीं जाने दिया। स्थिति तनावपूर्ण बनती देख मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई।
इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसबल पहुंचा। उपस्थित लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने लोगों से अपील की कि वह नमाज घर पर ही अदा करें।
नमाज के लिए भीड़ जुटने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। समझाने बुझाने के बाद वह लोग मान गए। इसके बाद पुलिस वापस लौट आई।
पहुप सिंह, प्रभारी निरीक्षक