{"_id":"67c0b042d7b5a64ad70135c5","slug":"musicians-sachet-parampara-performed-at-taj-festival-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahotsav: संगीतकार सचेत-परंपरा की जुगलबंदी का जमकर चला जादू, शिल्पग्राम में देररात तक झूमे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahotsav: संगीतकार सचेत-परंपरा की जुगलबंदी का जमकर चला जादू, शिल्पग्राम में देररात तक झूमे युवा
Fri, 28 Feb 2025 01:59 AM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:59 AM IST
सार
दर्जन फिल्मों में संगीत दे चुकी जोड़ी के लिए दर्शक शाम सात बजे से ही कुर्सियों पर आकर बैठ गए। देररात तक उनकी प्रस्तुति का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
मंच पर प्रस्तुति देते सचेत व परंपरा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के ताज महोत्सव में बृहस्पतिवार की रात दर्शकों पर संगीतकार जोड़ी सचेत-परंपरा की आवाज और संगीत का जादू चला। सोशल मीडिया पर 500 मिलियन बार देखा जा चुका उनका गीत छोड़ चला जैसे ही उन्होंने गाया, युवा दर्शक उनके साथ गुनगुनाने लगे। देर रात तक दोनों ने दर्शकों की मांग पर अपनी फिल्मों के गीत गाए।
टीवी शो से युवाओं के दिल पर राज कर रहे सचेत और परंपरा की जोड़ी ने बृहस्पतिवार को रात 9 बजे से अपनी आवाज का जादू चलाया। उन्होंने बेखयाली... सुबह की ट्रेन... आ तो सही... नाम अपना... मेरे सोनेया... साइको सैंया... पल पल दिल के पास... घमंड कर... दिल उड़ा पतंगा... फासलों में... गीत गाए।
फिल्म कबीर सिंह और ताना जी समेत एक दर्जन फिल्मों में संगीत दे चुकी जोड़ी के लिए दर्शक शाम 7 बजे से ही कुर्सियों पर आकर बैठ गए और देर रात तक उनकी प्रस्तुति का लुत्फ उठाया। उनसे पहले विभा सिंह का गायन और भगवान शिव व विष्णु की लीलाओं पर बैले प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
समापन में महिला आयोग अध्यक्ष हुईं नाराज
ताज महोत्सव के समापन समारोह में उत्तर प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष बबीता सिंह नाराज हो गई। उन्हें प्रोटोकॉल नहीं मिला, जिसके बाद सीडीओ प्रतिभा सिंह उन्हें बुके देने पहुंची तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए बुके लेने से इंकार कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। तब उनके साथ एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक छोटेलाल वर्मा भी मौजूद थे।
दुनिया ने देखा सनातन का वैभव- जयवीर
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने समापन पर कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यटन में सबसे आगे है। महाकुंभ में 66 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई। यह सनातन का वैभव है, जिसे दुनिया ने देखा। प्रयागराज में भीड़ प्रबंधन विदेशी एजेंसियों के लिए शोध का विषय है। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सनातन का विरोध करने वालों ने चुपके चुपके डुबकी लगाई, पर दूसरों के लिए आलोचना करते रहे।
मोमेंटो से ताज गायब, कृष्ण की पेंटिंग दिखी
ताज महोत्सव के मंच पर अब तक ताजमहल की प्रतिकृति या संगमरमर पर पच्चीकारी ही मोमेंटो के रूप में दिखती थी, पर इस बार भगवान कृष्ण की बांसुरी के साथ फ्रेम की गई पेंटिंग विधायकों और अधिकारियों को दी गई। सबसे ज्यादा 10-10 लाख रुपये की बिक्री करने वाले लखनऊ चिकनकारी के अजय अग्रवाल और मथुरा साड़ी के अखिलेश अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। महोत्सव में शिल्पियों ने 2.45 करोड़ रुपये की बिक्री की।
लोक गीतों से सजा सदर और सेल्फी पाॅइंट का मंच
सदर के मुक्ताकाशीय मंच पर अरुण रावल ने बृज लोकगीत, दलजीत दिलवर ने भजन, रमेश प्रसाद ने पाई डंडा लोकनृत्य, आरुणिका श्रीवास्तव ने गायन, संग्राम सिंह ने आल्हा की प्रस्तुति दी। देर रात तक विक्रम शुक्ला का सिग्नेचर बैंड दर्शकों को अपने साथ थिरकाता रहा। वहीं आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट पर पप्पू खान ने बैंड से, पूजा तोमर ने गीतों की प्रस्तुति दी। जसवंत सिंह ने पंजाबी लोकगीत गाये तो रिदम अकादमी ने समूह नृत्य पेश किया।