फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder,rape,navoday incident

नवोदय कांड : संदिग्ध की तलाश के लिए एसआईटी ने गठित की तीन टीमें

Fri, 11 Mar 2022 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
murder,rape,navoday incident
नवोदय कांड : संदिग्ध की तलाश के लिए एसआईटी ने गठित की तीन टीमें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। नवोदय की छात्रा की कथित हत्या और दुष्कर्म के मामले में एसआईटी अब सीसीटीवी में नजर आ रहे संदिग्ध ‘टकला’ को तलाश रही है। तीन टीमें बनाकर सभी को अलग-अलग काम सौंपा गया है। प्रतिदिन के कार्य की समीक्षा आईपीएस अधिकारी द्वारा की जाएगी।
भोगांव में 16 सितंबर 2019 को हुई नवोदय की छात्रा कथित हत्या व दुष्कर्म के मामले में एसआईटी एक बार फिर से तेजी के साथ जांच में जुट गई है। दुष्कर्म की गुत्थी सुलझाने के लिए अब सीसीटीवी में नजर आए एक संदिग्ध की तलाश शुरू की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संदिग्ध को एसआईटी की ओर से टकला नाम दिया गया है, उसकी पहचान व मामले से जुड़ी अन्य जांचों के लिए अलग-अलग तीन टीमें बनाई गईं हैं। एक टीम सीओ तनु उपाध्याय, दूसरी टीम एएसपी राकेश यादव और एक टीम एएसपी ज्ञानेंद्र नाथ के नेतृत्व में कार्य में जुट गई है। जानकारी के अनुसार टीमों को ए, बी और सी का नाम दिया गया है।
विज्ञापन

एक टीम मामले में संदिग्धों से पूछताछ व अन्य जांच का कार्य करेगी। एक टीम संदिग्ध की पहचान व तलाश के कार्य में रहेगी। तीसरी टीम संदिग्ध लोगों से पूछताछ का क्रम जारी रखेगी। पर्यवेक्षण का कार्य आईपीएस संकल्प शर्मा को सौंपा गया है। वह प्रकरण की दैनिक प्रगति से सभी सदस्यों को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएनए जांच के लिए संदिग्धों की सूची तैयार
नवोदय छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में एसआईटी अभी तक करीब 364 लोगों की डीएनए जांच करा चुकी है। जानकारी के अनुसार एक बार फिर मामले में कुछ संदिग्ध लोगों की सूची तैयार की गई है। जिन लोगों की दोबारा डीएनए जांच कराई जाएगी। जानकारी के अनुसार करीब 58 लोगों के नाम की एक सूची बनी है। जिस पर एक टीम पूछताछ व डीएनए जांच कराने का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed