{"_id":"657032c573085fb8d407a26e","slug":"murder-or-accident-gone-to-sister-in-law-s-wedding-with-friend-then-news-of-death-came-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या या हादसा: साली की शादी में गया था दोस्त के साथ, फिर आई मौत की खबर; घरवालों को ये है शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या या हादसा: साली की शादी में गया था दोस्त के साथ, फिर आई मौत की खबर; घरवालों को ये है शक
Wed, 06 Dec 2023 02:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 06 Dec 2023 02:07 PM IST
सार
साली की शादी में गए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने दोस्त पर ही हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Mathura News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के पैगांव के युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिवार वाले हत्या का आरोप एक नामजद व उसके अज्ञात साथियों पर लगा रहे हैं। वहीं, पुलिस सड़क हादसा मान रही है। मंगलवार देर शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
तोताराम उर्फ तोती (28) पुत्र ईश्वर निवासी पैगांव, शेरगढ़ पेशे से राजमिस्त्री था। उसके भाई विष्णु ने बताया कि तोताराम 27 नवंबर को छाता में अपने दोस्त संदीप निवासी खरौठ की साली के विवाह में गया था। आरोप है कि वहां संदीप ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसको बेरहमी से पीटा। इसके चलते उसकी 4 नवंबर को मौत हो गई। इधर, पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि तोताराम बाइक पर था। विवाह समारोह से निकल रही हलवाई की टोली से टकराने के बाद वह गिर गया था, इससे उसको चोटें आईं थीं।
इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह के अनुसार संदीप के खिलाफ हमले, मारपीट का मुकदमा परिवार ने दर्ज कराया था। उस पर आरोप लगाने के पीछे तर्क दिए हैं कि तोताराम के परिवार की महिला के साथ संदीप के संबंध थे, जिनमें बाधा बनने पर संदीप द्वारा यह वारदात की गई है। इंस्पेक्टर के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।