फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of young man by slitting his throat, outrage, stone pelting, vandalism

Agra News: युवक की गला रेतकर हत्या, आक्रोश, पथराव, तोड़फोड

Thu, 28 Sep 2023 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 28 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Murder of young man by slitting his throat, outrage, stone pelting, vandalism

विज्ञापन



कासगंज। ढोलना के तैयवपुर नगला गोदी में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पथराव कर दिया। इसके साथ ही थाने का घेराव कर लिया और तोड़फोड़ कर दी। ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दूसरी पत्नी के भाई सहित दो लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सौरभ दीक्षित सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

ग्राम घिनौना निवासी सतेंद्र (32) पुत्र सुरेश ने पांच साल पहले नीरज निवासी इटउआ से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद से बीच सतेंद्र से नीरज के मायके पक्ष के लोग रंजिश मानने लगे। सतेंद्र अपनी स्कार्पियो से देर सांय कासगंज आ रहा था तभी उसकी पत्नी के भाई आकाश को इसकी भनक लग गई। उसने पीछा कर नगला गोदी के निकट गाडी आगे लगाकर रोक ली और सतेंद्र की गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस को जब हत्या की सूचना मिली। तो पुलिस मौके पर आ गई । युवक के परिजन भी मौके पर आ गए।ग्रामीण भी आ गए। गोदी नगला पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस मौके से भाग आई इसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना पर अतरिक्त पुलिस को भेजकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने आकाशएवं उसके साथी अजय निवासी तैयवपुर को हिरासत में ले लिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर कुर्सियों की तोड़फोड़ कर दी और जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed