{"_id":"5bdeff1cbdec22694623d9e0","slug":"murder-of-woman-in-govardhan-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत के बाद युवती की हत्या कर शव खेत में फेंका, शरीर पर जख्म के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत के बाद युवती की हत्या कर शव खेत में फेंका, शरीर पर जख्म के निशान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
Updated Sun, 04 Nov 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
खेत में पड़ा युवती का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में युवती की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद उसका शव खेत में फेंक दिया गया। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। हत्या से पहले युवती के संग दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त को आसपास के जनपदों में फोटो भिजवाए हैं।
रविवार को कस्बा अडींग के पास खेत में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पशु चरा रहे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर काफी देर तक छानबीन की, मगर कुछ ऐसा नहीं मिला, जिससे मृतका की पहचान हो पाती।
मृतका के गले में दुपट्टा बंधा था। इससे माना जा रहा है कि इसी दुपट्टे से गला घोंटा गया है। चेहरे पर नाखून के निशान भी बेरहमी को साफ उजागर कर रहे थे। पैरों में बिछुए हैं, लिहाजा माना जा रहा है कि वो विवाहिता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

नहीं हो पाई शिनाख्त
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मृतका की उम्र लगभग 32 वर्ष प्रतीत हो रही है। पैरों में हवाई चप्पल और सीधे हाथ पर ऊं लिखा हुआ था। इसके अलावा कोई भी निशानी ऐसी नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से गोवर्धन में लूट, कत्ल और चोरी की वारदात की बाढ़ सी आ गई है। लखनऊ तक शिकायतें होने लगी हैं, लेकिन पुलिस के आला अधिकारी खामोश हैं। वहीं आम जनता में दहशत फैल रही है।
बीते दिन ही दवा कारोबारी से 55 हजार रुपये लूट लिए गए थे। इससे पहले एक शिक्षक दंपती के साथ लूटपाट कर ली गई थी। रविवार को एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।