फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of one year old child brute beating him till death then wrapped Dead body in a towel and kept it on cot

एक साल के बच्चे का कत्ल: मौत होने तक पीटता रहा बेरहम... फिर अंगोछे में लपेटकर चारपाई पर रख गया लाश

Fri, 10 May 2024 04:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 May 2024 04:31 PM IST
सार

एक साल के मासूम की हत्या करने वाले नाबालिग के हाथ भी नहीं कांपे। वो उसे तब तक पीटता रहा, जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं। मौत के बाद उसे अंगोछे में लपेटा और चारपाई पर रखकर चला गया। 

विज्ञापन
Murder of one year old child brute beating him till death then wrapped Dead body in a towel and kept it on cot
एक साल के बच्चे का कत्ल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी की कांशीराम कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना अंजाम दी गई। एटा की रहने वाली मां के साथ एक जन्मदिन कार्यक्रम में आए एक साल के मासूम की नामजद किशोर ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस ने आरोपी किशोर व परिजन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


जनपद एटा के गांव थरौली चांदपुर निवासी रिंकू ट्रक चालक है। उसके दोस्त सोनू का साला सदर कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में रहता है। पांच दिन पहले रिंकू की पत्नी रीना अपने एक साल के पुत्र आर्यन को साथ लेकर सोनू के साले के घर बच्चे के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी। बृहस्पतिवार की सुबह आर्यन घर में खेल रहा था। तभी नाबालिग आरोपी बच्चे को अपने साथ छत पर ले गया। वहां बच्चे की बेरहमी से पिटाई की। जिसके चलते उसके शरीर पर नीले निशान पड़ गए।

विज्ञापन
Trending Videos

बच्चे की मौत होने के बाद अंगोछे में लपेट कर नीचे आ गया और चारपाई पर लिटाकर चला गया। जब रीना ने बच्चे का नीला शरीर देखा तो चीख निकल गई। तुरंत ही बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शिवम की मां साधना और बहन भी साथ पहुंची।

विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर आ गई। मृतक की मां रीना ने नाबालिग पर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया लेकिन उसने ऐसा क्यों किया। इसको लेकर कोई कुछ जानकारी नहीं दे सका। पुलिस ने पूछताछ के लिए नाबालिग आरोपी उसकी मां साधना और बहन सुमन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी में एक बच्चे की संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण सामने आ सकेगा इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed