{"_id":"64ad1191d947df3e1f0613bb","slug":"murder-of-old-man-on-anyur-mountain-of-govardhan-head-crushed-with-stone-people-trembled-seeing-dead-body-2023-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गोवर्धन के आन्यौर पर्वत पर वृद्ध की हत्या, पत्थर से कुचला सिर; लाश की ऐसी हालत देख कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गोवर्धन के आन्यौर पर्वत पर वृद्ध की हत्या, पत्थर से कुचला सिर; लाश की ऐसी हालत देख कांप गए लोग
Tue, 11 Jul 2023 01:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:53 PM IST
सार
वृद्ध आन्यौर पर्वत पर बकरी चराने के लिए गया था। वहीं पर किसी ने उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। लोगों ने जब शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
आन्यौर पर्वत पर वृद्ध की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना गोवर्धन के आन्यौर में पर्वत के ऊपर अज्ञात बकरी चराने गए वृद्ध का सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वृद्ध को इतनी बेरहमी से मारा गया कि लाश की हालत देख मौके पर जुटे लोग भी कांप गए। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड ने भी मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन
बकरी चराने गया था वृद्ध
परिवार के लोगों ने बताया कि सोमवार को मंगल (63) पुत्र सिरिया घर से भेड़-बकरी चराने पर्वत पर गया था। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन की परंतु उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मंगलवार तड़के मंगल का बेटा पोहपी अन्य ग्रामीणों के साथ पर्वत की ओर पिता को खोजते हुआ पहुंचा।ये भी पढ़ें - कातिल बेटा: बिजली की केबल से घोंटा वृद्ध पिता का गला, मारते वक्त नहीं कांपे हाथ; दी दुश्मनों से बदतर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाओं के बीच दबी थी लाश
यहां कुछ शिलाओं के बीच मंगल का शव दिखाई पड़ा। लाश शिलाओं के बीच में फंसी हुई थी। उसका सिर पत्थरों से कुचला हुआ था। वहीं हाथ और पैरों पर भी पत्थर से वार के निशान थे। जानकारी मिलते बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।ये भी पढ़ें - खौफनाक: बकरी को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गया चरवाहा, मंजर देख कांप गए लोग