फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of Muslim Youth in Etah Father Lodge fir Against wife Crime News In Hindi

पत्नी से मिलकर टूटी शादी जोड़ना चाहता था, लेकिन, मिली ऐसी दर्दनाक मौत

Sun, 26 May 2019 06:29 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 26 May 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
Murder of Muslim Youth in Etah Father Lodge fir Against wife Crime News In Hindi
मृतक शानू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
शहर के इस्लाम नगर में शनिवार देर रात किदवई नगर निवासी शानू की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। शानू को जानने वालों के अनुसार वह अपनी पत्नी से मिलकर बात करना चाहता था। वह सुलह कर उसे घर लाने के इरादे से घर से निकला था। लेकिन उसके ससुरालीजनों ने उसे घर के अंदर घसीट कर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन

 
कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर निवासी शानू पुत्र फरीद ने आठ माह पहले अपनी ननिहाल इस्लाम नगर निवासी फरहा से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद कुछ दिन तक दोनों में सब ठीक ठाक चल रहा था।
विज्ञापन


शानू अपनी मीट की दुकान पर ही बैठता था। शानू और उसकी पत्नी में कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके कुछ दिन में ही वह इसे छोड़कर अपने मायके इस्लाम नगर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार करीब पांच बजे शानू भी घर से निकला। उसके एक मित्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी से मिलकर बात करना चाहता था। वह चाहता था कि किसी तरह वह फिर साथ रहने लगे। इसके चलते वह अपनी पत्नी से मिलने के लिए इस्लाम नगर गया था।

वहीं तहरीर के अनुसार जैसे ही शानू अपनी पत्नी के घर के पास पहुंचा कि तभी उसके ससुरालीजनों ने उसे घर के अंदर खींचकर उसकी पिटाई की। इसके बाद चाकू, बल्लम व अन्य धारदार हथियार से उस पर वार कर दिए। इसके बाद उसे मरा समझ कर सड़क पर फेंक कर भाग गए। जिला अस्पताल से उपचार के लिए आगरा ले जाते समय शानू की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में लगातार दबिश देने में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।


कोतवाली नगर क्षेत्र के किदवई नगर मोहल्ला निवासी शानू पुत्र फरीद की मौत मामले में उसकी पत्नी फरहा और नसरुद्दीन, नईम पुत्र अली मोहम्मद और उसका भाई चांद, नाजमा पत्नी नसरुद्दीन और बाबू के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मृतक शानू के पिता बताया कि इस्लाम नगर पहुंचते ही उसके ससुरालीजन उसे उसे जबरन अपने घर में खींचकर ले गए। इसके बाद सभी लोगों ने मिलकर उसके बेटे की चाकू, फरसा आदि से गला रेत दिया था। जिसकी आगरा ले जाते वक्त मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed