{"_id":"66bac8e71d39dbf0060f4d56","slug":"murder-of-factory-owner-started-new-work-after-leaving-shuttering-business-partnership-with-cousin-2024-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी मालिक का कत्ल: शटरिंग कारोबार को छोड़ने के बाद शुरू किया नया काम, ममेरे भाई से थी साझेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी मालिक का कत्ल: शटरिंग कारोबार को छोड़ने के बाद शुरू किया नया काम, ममेरे भाई से थी साझेदारी
Tue, 13 Aug 2024 08:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 13 Aug 2024 08:15 AM IST
सार
आगरा में सोल फैक्टरी के मालिक संजीव गुप्ता की हत्या के बाद परिवार दहशत में है। परिवार के लोगों ने बताया कि पहले शटरिंग का कारोबार था। ये कारोबार छोड़कर ममेरे भाई के साथ नया काम शुरू किया था।
विज्ञापन
संजीव गुप्ता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना उत्तर के मोहल्ला लोहिया नगर के गली नंबर पांच निवासी संजीव गुप्ता कुछ साल पहले तक शहर में शटरिंग कारोबार का काम करते थे। बाद में उन्होंने अपने रिश्ते के ममेरे भाई के साथ जूते के सोल बनाने का कारोबार शुरू किया था। पड़ोसियों के अनुसार संजीव गुप्ता व उसका पुत्र दोनों लोग रोजाना घर से ही आगरा आते जाते थे। घटना के दिन भी बेटा विभू उनके साथ था, लेकिन वह शाम को घर लौट आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात करीब 9:30 बजे संजीव गुप्ता का शव घर पहुंचा तो भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परिजन को लोग सांत्वना दे रहे थे। संजीव के नजदीकी लोगों ने बताया कि उसके परिवार में दो बच्चे हैं, पुत्र विभू कारोबार में हाथ बंटाता था, जबकि उनकी पुत्री एमबीबीएस करने के बाद ट्रेनिंग कर रही है। परिजन के मुताबिक, कुछ दिन से संजीव व उनके रिश्तेदार कारोबारी के बीच किसी बात को लेकर कुछ अनबन चल रही थी। इसे लेकर संजीव कुछ तनाव में थे। इसी कारण से बेटा विभू उनके साथ आने जाने लगा था। हालांकि अनबन का परिणाम इतना दुखद होगा उन्हें इसका एहसास नहीं था।