फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of businessman already a threat to life  audio of the conversation went viral family in panic

व्यापारी की हत्या: पहले से था जान का खतरा, बातचीत का ऑडियो हुआ वायरल;... तो बच जाती जान

Fri, 04 Aug 2023 03:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 04 Aug 2023 03:15 PM IST
सार

आगरा में व्यापारी की हत्या के मामले में एक ऑडियो वायरल हुआ है। ये ऑडियो बल्केश्वर क्षेत्र के पार्षद से पूर्व में हुई बातचीत का है,  जिसमें वे खुद की जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Murder of businessman already a threat to life  audio of the conversation went viral family in panic
Agra: व्यापारी की पाइल फोटो, और हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कालिंदी विहार निवासी कारोबारी विनोद कुमार गुप्ता की हत्या के बाद से परिवार दहशत में हैं। उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने कमला नगर के एक दबंग के भी हत्या की साजिश में शामिल होने का शक जताया है। उसे पूर्व से ही जान का खतरा होने की बात कही है। हालांकि पुलिस ने दबंग को क्लीन चिट दे दी है।

विज्ञापन

ये है वायरल हुए ऑडियो में 

कारोबारी की सोशल मीडिया पर हत्या से पहले के ऑडियो वायरल हुए हैं, जिसमें वो बल्केश्वर क्षेत्र के एक पार्षद से बात करते हुए दबंग से जान का खतरा जता रहे हैं। विनोद गुप्ता और बल्केश्वर क्षेत्र के पार्षद हरिओम गोयल का ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें कारोबारी ने पार्षद से यही कहा कि दबंग उनकी काॅलोनी में 23 जुलाई को चक्कर काट रहा था। इस मामले में थाना कमला नगर में मुकदमा दर्ज कराया। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार 

विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी से की थी मारपीट 

पूर्व में दबंग ने कारोबारी से मारपीट की थी। उससे जान का खतरा है। परिजनों ने दबंग की जांच की गुहार पुलिस अधिकारियों से लगाई है। दहशत में परिवार अपना घर भी छोड़ने की बात कर रहा है। उधर, एसीपी छत्ता आरके सिंह का कहना है कि मामले में विवेचना की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


ये भी पढ़ें - UP: बीमारी ठीक करने के लिए हकीम बना हैवान, महिला बोली- बेहद डरावना था सबकुछ; गिड़गिड़ाती रही, वो नोचते रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed