फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of buffalo businessman miscreants only intended to rob but protested and hence committed murder

भैंस व्यापारी की हत्या: बदमाशों का इरादा था सिर्फ लूट का, विरोध किया इसलिए कर दिया कत्ल; चार गिरफ्तार

Sat, 09 Dec 2023 02:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Dec 2023 02:51 PM IST
सार

हिस्ट्रीशीटर के गैंग ने भैंस लूट के विरोध पर व्यापारी की हत्या की थी। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि भैंस व्यापारी के हाथ-पैर बांधकर उसकी पिटाई लगाई और फिर उसे मार दिया। 
 

विज्ञापन
Murder of buffalo businessman miscreants only intended to rob but protested and hence committed murder
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के भगवती बाग (ट्रांस यमुना) स्थित पशुओं के बाड़े में बदमाश भैंस लूटने आए थे। दूध व्यापारी महेशचंद ने विरोध किया। उनकी हाथ-पैर बांधकर हत्या कर दी। एक भैंस खोलकर बदमाश ले जा रहे थे। मगर, भैंस गली में कीचड़ में चली गई। वह भैंस को नहीं निकाल सके तो छोड़कर चले गए। वारदात हिस्ट्रीशीटर के गैंग ने की थी। 4 दिन बाद टेढ़ी बगिया क्षेत्र में बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। मगर, जवाबी कार्रवाई दो पैर में गोली लगने से घायल हो गए। 4 को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


वारदात 4 दिसंबर की रात को हुई थी। भगवती बाग निवासी 65 वर्षीय महेशचंद घर के सामने बाड़े में सो रहे थे। 5 दिसंबर को बाड़े के बाहर गली में रखी चारपाई पर उनका शव मिला। उनकी हाथ-पैर बांधने के बाद हत्या की गई थी। बाड़े से एक भैंस गायब थी। वो 4 घंटे बाद मोहल्ले के पास ही मिल गई। पुलिस को आसपास के सीसीटीवी कैमरों से सुराग मिला।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम जोन सोनम कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को सूचना मिली थी कि इस्लाम नगर स्थित कांशीराम आवास के खंडहर मकान में भैंस लूट के दौरान हत्या करने वाले बदमाश छिपे हैं। इस पर घेराबंदी की गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। इस पर गोली चलाई गई। दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके दो और साथी को पकड़ा। उनसे दो तमंचे, लोडर टेंपो, लोहे की रॉड आदि बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बदमाश अभी फरार, तलाश
पुलिस ने बताया कि गोली लगने से घायल बदमाशों में सिकंदरा के बाईंपुर निवासी अमित तोमर और राहुल नगर, बोदला निवासी सलमान उर्फ सुल्तान हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके दो और गिरफ्तार साथी मंटोला के घाटी मामू भांजा निवासी आइयो उर्फ इमरान और नौलक्खा निवासी सोनू उर्फ शानू हैं। सोनू ऑटो चालक हैं। उनका एक साथी गुलफाम फरार है। अमित तोमर ने पुलिस को बताया कि गुलफाम और सलमान से जेल में मुलाकात हुई थी। वह रुपयों के लिए परेशान थे, इसलिए वारदात की।

बदमाशों पर भारी पड़ी भैंस
थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना सुमनेश विकल ने बताया कि बदमाश बाड़े में घुसकर भैंस खोल रहे थे। आवाज सुनकर महेश चंद जाग गए। उन्होंने शोर मचा दिया। बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। चारपाई से बांध दिया। रिंच पाने से सिर में ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। एक भैंस को खोलकर ले जाने लगे, भैंस छूटकर भाग निकली। वह गली में एक दिन पहले बारिश से हुई कीचड़ में चली गई। बदमाश उसे नहीं निकाल सके और भाग गए।


हिस्ट्रीशीटर-इनामी कर रहे वारदात, पुलिस बेखबर
गिरफ्तार बदमाश आइयो उर्फ इमरान थाना मंटोला का हिस्ट्रीशीटर है, जबकि मूलरूप से फरह, मथुरा निवासी सलमान उर्फ सुल्तान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ अप्रैल में थाना एत्माद्दौला में गोकशी का मुकदमा दर्ज हुआ था। वह फरार हो गया था। वो वारदात करने में सफल हो गया। दशहरा पर कारगिल रोड स्थित पीएस ज्वैलर्स के यहां लूट में भी 25 हजार का इनामी अजय उर्फ पिंटू पकड़ा गया था। पुलिस इनामियों को पकड़ने में नाकाम हो रही है। वहीं हिस्ट्रीशीटर भी वारदात कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed