फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder of brother in law in illegal relation police arrest accused

अवैध संबंधों में हुई युवक की हत्या, पुलिस गिरफ्त में आए बहनोई ने कबूला जुर्म

Wed, 07 Aug 2019 12:58 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 07 Aug 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
murder of brother in law in illegal relation police arrest accused
पुलिस गिरफ्त में हत्या आरोपी राहुल - फोटो : अमर उजाला
एटा जिले में अग्निशमन विभाग में तैनात आरक्षी ने ही अपने साले की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी आरक्षी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी आरक्षी के साले की पत्नी से संबंध थे। 
विज्ञापन


विगत 20 जुलाई को थाना क्षेत्र के खड़ीत पुल के पास पुलिस को रक्त रंजित शव मिला था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। 24 जुलाई को युवक की शिनाख्त विवेक कुमार (35) पुत्र शिवनाथ सिंह निवासी धारिकपुर थाना पिलुआ जिला एटा के रूप हुई थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने पिता की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार निवासी जहांनपुर एका को मुस्तफाबाद के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात राजेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी राहुल मृत युवक विवेक का सगा बहनोई है। वह एटा अग्निशमन विभाग में आरक्षी के पद पर तैनात है। 19 जुलाई की शाम राहुल अपने साले विवेक को कार से एटा से लेकर एका आया था।

गाड़ी में शराब पिलाने के बाद हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। शव को खड़ीत नहर पुल के पास फेंक दिया था। पुलिस ने 20 जुलाई को सुबह शव बरामद किया था। एसपी देहात ने बताया कि राहुल के विवेक की पत्नी से संबंध थे। इसके कारण राहुल और विवेक के बीच मनमुटाव रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed