फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of a young man in Mathura dead body was found in the parking lot

मथुरा में युवक की हत्या: जिसके यहां करता था ड्राइवर की नौकरी, उसके बेटे ने बुलाया...फिर पार्किंग में मिली लाश

Mon, 18 Nov 2024 02:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Nov 2024 02:38 PM IST
सार

मथुरा के लोटस गार्डन की पार्किंग में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने बताया कि पहले जिसके यहां वो ड्राइवर की नौकरी करता था, उसके बेटे ने ही फोन करके बुलाया था। उसके बाद पार्किंग में लाश मिली। 

 

विज्ञापन
Murder of a young man in Mathura dead body was found in the parking lot
युवक की हत्या - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित लोटस गार्डन की पार्किंग में रविवार देर रात एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक को मौत के घाट उतारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। युवक की हत्या किसने और क्यों की है पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन




मृतक के ताऊ शिवानंद गिरि ने बताया क थाना हाईवे क्षेत्र के विकास नगर निवासी राहुल गोस्वामी (25) पुत्र सत्यानंद गिरि गोविंद नगर निवासी अखिल पटना के यहां पहले ड्राइवरी का कार्य करता था। रविवार की रात को अखिल के बेटे सक्षम ने फोन करके बुलाया। 
विज्ञापन


अपनी बाइक से सक्षम के यहां पहुंचा यहां से सक्षम और राहुल कार से मसानी हाईवे लिंक रोड स्थित लोटस गार्डन की पार्किंग में चले गए। यहां उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सक्षम को मौके से गिरफ्तार कर लिया मृतक के पिता की तहरीर पर अखिल पटना और उसके पुत्र सक्षम के खिलाफ गोविंद नगर थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed