फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder of a wood trader in Mainpuri

UP News: मैनपुरी में लकड़ी कारोबारी की गोली मारकर हत्या, छत पर सोते समय दिया गया वारदात को अंजाम

Thu, 25 Aug 2022 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Aug 2022 10:07 AM IST
सार

लकड़ी कारोबारी घर की छत पर सो रहा था। रात में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी सुबह हुई, जब बेटी कारोबारी को जगाने के लिए छत पर पहुंची।

विज्ञापन
murder of a wood trader in Mainpuri
मृतक कारोबारी का फाइल फोटो और मौके पर जांच करती हुई पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में कुसमरा कस्बे के मोहल्ला यादव नगर में बुधवार की रात छत पर सो रहे लकड़ी कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या क्यों और किसने की यह स्पष्ट नहीं हो सका है। एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चारपाई के नीचे पड़े खून से सने शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

 
मूलरूप से थाना किशनी क्षेत्र के गांव ढढौंस निवासी 62 वर्षीय संतोष शर्मा करीब 30 वर्ष से कुसमरा चौकी क्षेत्र के यादव नगर में रह कर लकड़ी का कारोबार कर रहे थे। बुधवार की रात वह रोजाना की तरह छत पर सोने चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब उनकी पुत्री जगाने के लिए पहुंची तो चारपाई के नीचे संतोष का शव खून से लथपथ मच्छरदानी में लिपटा पड़ा था। आसपास खून बिखरा हुआ था। 
विज्ञापन


ये दृश्य देखकर पुत्री की चीख निकल गई, जिसे सुन परिजन व आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिजन संतोष को निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। संतोष की बाई कोख में गोली मारी गई थी। एएसपी विजय पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस को चारपाई के पास से 32 बोर का एक खाली खोखा, एक बुलट का ऊपरी हिस्सा मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

पिस्टल से गोली मारने का अनुमान 

पुलिस का अनुमान है कि कारोबारी को पिस्टल से गोली मारी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पुत्र श्याम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

गंभीरता से जांच कर रही पुलिस 

मामले की जानकारी देते हुए एसपी मैनपुरी कमलेश दीक्षित ने बताया कि गोली लगने से वृद्ध की मौत हुई है। पुलिस सभी तथ्यों पर गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही सही खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed