फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder of 70 year old woman grandson open mystery

दस साल के बेटे ने खोला हत्यारोपी मां का राज, बताया दादी की मौत का रहस्य

Sat, 06 Apr 2019 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 06 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
murder of 70 year old woman grandson open mystery
सास की हत्यारोपी बहू - फोटो : अमर उजाला
नैनाना जाट (थाना सदर) में वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसका आरोप महिला की एक बहू पर है। पुलिस का कहना है कि एक युवक से बहू के संबंध का विरोध पर हत्याकांड की बात कही गई है। पुलिस ने बहू को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


नैनाना जाट में रूपवती उर्फ मरियम (70) पत्नी बंगाली अब्बास अपने दो बेटों शब्बीर और यूनुस के साथ रहती थीं। शब्बीर की पत्नी रहीशा, एक बेटी और दो बेटे हैं। वहीं यूनुस की पत्नी, चार बेटी और दो बेटे हैं। शुक्रवार छह बजे शब्बीर का बेटा दादी रूपवती को जगाने गया। मगर, वह जागी नहीं। वह मृत पड़ी थीं। उनके गले पर दबाने का निशान था। आसपास चूड़ियां टूटी पड़ी थीं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


यूनुस ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के संबंध दस साल से गोबर चौकी के चांद उर्फ अमन पुत्र पप्पू खां से चल रहे थे। पत्नी का मायका चांद के घर के पास है। उसकी मां रूपवती ने इसका विरोध किया था। पत्नी और चांद के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत कारण गला दबाने से आया है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। वह आरोप को गलत बता रही है।

पुलिस ने बताया कि परिजनों के मुताबिक, पांच महीने पहले रूपवती ने चांद और महिला को साथ देख लिया था। इस पर घर में पता चल गया था। चांद के घर में आने का विरोध रूपवती करने लगी थी। इससे बहू और सास के बीच विवाद होता था।

यूनुस ने पुलिस को बताया कि रात में पत्नी ने गिलास में दूध पीने के लिए दिया था। वह उसे कड़वा लगा था। उसने पत्नी से कहा तो उसने कहा कि दूध विक्रेता लेकर आया है। उसने शिकायत करने के लिए दूध रखने के लिए दे दिया। मगर, पत्नी ने दूध फैला दिया। दूध पीने के बाद यूनुस को होश नहीं रहा। इससे आशंका है कि उसने दूध में बेहोश करने के लिए कुछ मिलाया होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed