फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of 7 year old daughter: father took life angry with this action of innocent child

सात साल की बेटी का कत्ल: कलयुगी पिता को न आया रहम...गला घोंटकर ली जान, मासूम की इस हरकत से था नाराज

Sat, 21 Sep 2024 01:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 01:17 PM IST
सार

मैनपुरी में कलयुगी पिता ने अपनी ही सात साल की मासूम बेटी की जान ले ली। उसके गले को तब तक दबाकर रखा, जब तक उसकी सांस नहीं थम गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। 
 

विज्ञापन
Murder of 7 year old daughter: father took life angry with this action of innocent child
Crime Demo - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक पिता ने अपनी ही मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। सात साल की मासूम की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट के बाद  पुलिस को हकीकत बता दी थी। इसी से गुस्साए पिता ने बेटी की जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन



थाना घिरोर क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर निवासी राम मोहन का शुक्रवार को पत्नी से विवाद हो गया था। इसकी शिकायत पत्नी ने पुलिस से की थी। दोपहर को पुलिस जब जांच करने पहुंची तो 7 साल की मासूम मुस्कान ने पुलिस को बताया कि पिता ने उसकी मां को पीटा है। देर शाम राम मोहन जब घर आया तो उसे पता चला की बेटी ने पुलिस से उसकी शिकायत की है। इसी बात से गुस्से में आकर उसने बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। उधर बेटी की हत्या के बाद मां व अन्य परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। शनिवार को पुलिस ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed