{"_id":"5f7ca7db8ebc3eefb700ac67","slug":"murder-mainpuri-news-agr462522573","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या किए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की हत्या किए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
कुरावली के गांव अशोकपुर में विवाहिता की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर में सोमवार देर शाम पुलिस को महिला की हत्या की सूचना मिला। मौके पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने बीमारी के चलते मौत की बात कही। पुलिस ने छानबीन के बाद सच्चाई जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी वीकेश यादव की शादी 18 मई 2020 को जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला बीच निवासी 21 वर्षीय नीलम से हुई थी। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक उसकी मौत हो गई। इसकी भनक गांव के लोगों को लगी। तो किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर हत्या किए जाने की सूचना दे दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर जानकारी मिलने पर नीलके पिता शिष्यपाल व अन्य परिजन भी पहुंच गए।
ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि बीमारी के चलते नीलम की मौत हो गई है। इसके बाद मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोर्चरी पहुंचे नीलम के पिता ने भी ससुरालीजनों की बात पर ही सहमति जताई। उनका कहना है कि बेटी की मौत बीमारी से हुई है। थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।