फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder

गोलियां लगने से घायल ज्योति ने तोड़ा दम

Wed, 08 Jul 2020 06:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
murder
08एमएनपी-12-मृतका ज्योती का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। प्रेम विवाह करने वाले दंपती पर मंगलवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला ने मेडिकल कॉलेज सैफई पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों की ओर से महिला के परिजनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अंतरजातीय विवाह करना रंजिश की वजह बताई गई है। पुलिस ने कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बृजपुरा निवासी 25 वर्षीय रोहित यादव पशु पालन विभाग में तैनात है। वर्ष 2018 में रोहित के प्रेम संबंध पास के ही गांव अंगौथा निवासी गैर जाति की ज्योति मिश्रा के साथ हो गए थे। 17 सितंबर को दोनों ने परिजनों की मर्जी के बिना कोर्ट मैरिज कर ली थी। आरोप है कि अंतरजातीय विवाह ज्योति के परिजनों को मंजूर नहीं था। इस वजह से वह रोहित से रंजिश मानने लगे थे। रोहित के भाई मोहित की माने तो कई बार धमकियां भी दी गईं। मंगलवार को रोहित और ज्योति कीरतपुर दवा लेने के लिए गए थे। आरोप है कि रात करीब नौ बजे लौटते समय बाइकों पर सवार होकर आए ब्रजेश मिश्रा, अशोक मिश्रा, रघुराई पुत्र अशोक मिश्रा, राघवेंद्र उर्फ टेंटा पुत्र अशोक मिश्रा, गुलशन पुत्र ब्रजेश मिश्रा, हिमांशु पुत्र ब्रजेश मिश्रा व दो अन्य लोगों ने रोहित और ज्योति पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही 23 वर्षीय ज्योति ने दम तोड़ दिया। रोहित की हालत गंभीर है। ऑपरेशन के बाद उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। पुलिस ने गांव अंगौथा में दबिश देकर ब्रजेश के परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे कोतवाली में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया विभाग हुआ सक्रिय
दो गांव के बीच प्रेम विवाह को लेकर हुई वारदात के बाद खुफिया विभाग भी सतर्क हो गया है। लगातार दोनों गांव की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं गांव अंगौथा में आरोपी के घर पर कोई नहीं है। रोहित के घर पर मातम पसरा हुआ है। दोनों गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed