फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder

20 फीट जगह बन गई जान की दुश्मन

Mon, 29 Jun 2020 04:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
murder
कुसमरा (मैनपुरी)। युवक की हत्या की वजह आठ सौ वर्गफुट का प्लाट बन गया। प्लाट पर निर्माण कार्य शुरू होते ही प्रधान पक्ष के लोगों के लोगों ने अपना स्वामित्व होने का दावा कर दिया। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी।
विज्ञापन

गांव इलाबांस में मरने वाले युवक सौरभ मिश्रा के घर के पास ही कई वर्ष पूर्व खरीद गया करीब आठ सौ वर्गफुट का प्लाट पड़ा हुआ है। उस पर कोई विवाद हुआ था। उक्त जगह के पास रहने वाला प्रधानपति उक्त जमीन को हथियाना चाहता था। आरोप है कि सोमवार को जब भूखंड पर कार्य चल रहा था, तब प्रधान उमा देवी, प्रधानपति प्रदीप परमार, बेटों व अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचकर विवाद करने लगीं।
विज्ञापन

वहां दोनों पक्ष के बीच हुई तनातनी के बाद वारदात अंजाम दी गई। प्रत्यक्षदर्शी शिवम के अनुसार प्रदीन ने पत्नी उमा देवी को घर से राइफल लाने के लिए भेजा। पत्नी ने राइफल बेटे रॉबिन के हाथ में थमा दी। इसके बाद रॉबिन ने सौरभ के सीने में गोली उतार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल
भूखंड के विवाद में जान गवाने वाले सौरभ मिश्रा की पत्नी कोमल सहित परिजनों का वारदात के बाद से रो-रो कर बुरा हाल है। सौरभ के आठ साल की बेटी तनवी और चार साल का पुत्र लव है। हादसे के बाद सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

प्रधान के घर से मिले असलहा और कारतूस
पुलिस ने जब प्रधान उमा देवी के घर पर दबिश दी। तब वहां तलाशी के दौरान तीन लाइसेंसी असलहा, तीन तमंचा, करीब 36 से अधिक कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने सभी को जब्त करने के साथ ही कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने पूरे मामले में थाना पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed