फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder

हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस ने कई घरों में की तलाशी

Sun, 26 Jul 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
murder
कासगंज। तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने गांव में आरोपियों के घरों के साथ ही आसपास के घरों में भी तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया। थाने में उनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी ने कई पुलिस टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में लगा दी हैं। यह आसपास के इलाकों में आरोपियों की तलाश कर रहीं हैं। मुख्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

घटना की सूचना के बाद पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन ग्रामीणों का विरोध के कारण पुलिस उन्हें शांत करने में उलझ गई और हत्यारोपी मौका पाकर भाग गए। जब पीएसी और अन्य थानों का पुलिसबल मौके पर आ गया। इसके बाद गांव में पुलिस ने सख्ती के साथ आरोपियों की तलाश शुरू की और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया। थाने में ले जाकर उनसे पूछताछ की गई।
विज्ञापन

प्रेम सिंह का शव खाली प्लॉट पर भरे पानी में मिला
हत्यारोपी की गोली से मौत का शिकार हुए प्रेम सिंह का शव काफी देर तक मौके पर नहीं मिला। घटना स्थल के पास एक प्लॉट में बरसात का पानी भरा हुआ था। इस पानी में उनका शव पड़ा मिला। काफी देर बाद उसके शव को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 मिनट तक बाहर खड़ी रही पुलिस
गांव में आक्रोश इतना जबरदस्त था कि 20 मिनट तक सोरों थाने की पुलिस गांव में नहीं घुस सकी और बाहर ही खड़ी रही। ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश था। जब और फोर्स आ गया उसके बाद ही पुलिस गांव में प्रवेश कर सकी।

शाम के समय ही शुरू हो गया था विवाद
आरोपियों ने शाम के समय भी पूर्व प्रधान राजपाल के परिवार से विवाद किया। आरोपियों ने गाली गलौज की और कहासुनी भी की। पूर्व प्रधान और उनके परिजनों को धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed