फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder

हत्यारोपी कई दिनों से कर रहे थे घेराबंदी, पुलिस से भी की थी शिकायत

Sun, 26 Jul 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
murder
कासगंज। होडलपुर में तिहरे हत्याकांड के मामले को लेकर हत्यारोपियों की पूरी योजना सामने आ रही है। परिवार के लोगों का कहना है कि उनसे रंजिश मानने वाले लोग लगातार परिवार के लोगों की घेराबंदी कर रहे थे।
विज्ञापन

हत्यारोपियों की इस करतूत की जानकारी गांव के अन्य लोगों को भी थी। परिवार के लोगों ने मामले की शिकायत सोरों पुलिस से की थी। सोरों पुलिस ने दो सिपाही गांव में जांच पड़ताल को भेजे, लेकिन हत्यारोपियों ने पुलिस के सामने भी गाली गलौज की।
विज्ञापन

ग्रामीणों और परिवार के लोगों का कहना है कि पुलिस इस शिकायत की अनदेखी कर रही थी। यदि पुलिस सतर्क होती और प्रभावी तरीके से कार्रवाई करती तो शायद इस तरह की घटना नहीं होती। पुलिस अधिकारियों के समक्ष भी परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष हुई ऑनर किलिंग के बाद से प्रधान के परिवार को लगातार तरह तरह से घेरने की और मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही थी। पूर्व प्रधान भी लगातार इस मामले में पुलिस को शिकायत कर रहे थे। इसी बात को लेकर पुलिस के खिलाफ परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed