{"_id":"60f1921a4ae88c06a050f2ca","slug":"murder-in-up-rajasthan-young-man-killed-in-mathura-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: राजस्थान के युवक की बेहरमी से हत्या, खाली प्लॉट में फेंका शव, पहचान छुपाने को चेहरा भी कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: राजस्थान के युवक की बेहरमी से हत्या, खाली प्लॉट में फेंका शव, पहचान छुपाने को चेहरा भी कुचला
Sat, 17 Jul 2021 12:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:16 AM IST
सार
मृतक की पहचान ओमवीर सिंह(23) पुत्र रामकरन गुर्जर निवासी महथना, कठूमर, अलवर(राजस्थान) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच दिन से अलवर (राजस्थान) के कठूमर से लापता युवक की बेहरमी से हत्या करके शव को जमुनापार के पानीगांव रोड पर किसान पैलेस होटल के पीछे खाली प्लॉट में फेंका गया। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मोबाइल और पास में खड़ी बाइक भी बरामद की है। मृतक के परिजन ससुरालीजनों पर आरोप लगाते हुए कह रहे हैं कि शादी के बहाने युवक को ले जाकर हत्या की गई है। मृतक के बड़े भाई ने थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
पानीगांव रोड पर किसान पैलेस होटल के पीछे खाली प्लॉट में युवक का खून से लथपथ शव मिलने की सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने कब्जे में लिया। पास में युवक का मोबाइल मिला। मृतक की पहचान ओमवीर सिंह(23) पुत्र रामकरन गुर्जर निवासी महथना, कठूमर, अलवर(राजस्थान) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मोबाइल और पास ही खड़ी बाइक भी बरामद कर ली। युवक की हत्या बेहरमी से की गई। उसका धारदार हथियार से रेता गया, वहीं पहचान छुपाने के लिए चेहरे को पत्थर से बिगाड़ा गया। मृतक के सिर में भी चोटों को काफी निशाने थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। मृतक के चचेरे भाई विक्रम सिंह का आरोप है कि ओमवीर सिंह की पत्नी छह माह पहले मर गई थी। शादी का झांसा देकर ससुरालीजनों ने उसकी हत्या की है। मृतक के बड़े भाई मुकेश सिंह ने थाना जमुनापार में तहरीर दी है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके हत्यारोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
ओमवीर से चचेरे भाई की हुई सुबह 10 बजे बात
मृतक के भाई विक्रम सिंह की मानें तो गुरुवार सुबह 10 बजे उनकी ओमवीर से मोबाइल पर बात हुई थी। वह कह रहा था कि शादी करके ला रहा हूं। गुर्जर जाति की लड़की मिली है। काफी मना करने के बाद भी नहीं माना। शुक्रवार सुबह पुलिस का फोन आने के बाद ही घर में कोहराम मच गया। विक्रम की मानें तो करीब एक साल पहले ओमवीर सिंह की शादी पल्ला गांव कामां, भरतपुर में हुई थी। छह माह पहले पत्नी के आत्महत्या करने के बाद से भाई परेशान था, पर उसे ससुरालीजनों ने झांसे में ले लिया था कि शादी कराएंगे। संभवत: यह हत्या उन लोगों ने की होगी। रविवार की सुबह बाइक से निकलने के बाद वह घर नहीं लौटा।
हनीट्रैप का शिकार डॉक्टर: पहले बिछाया 'इश्क का झूठा जाल', फिर किया अपहरण, हैरान कर देगी ये कहानी