फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder In Mainpuri: Son In Law Killed Father In Law Crime News

मैनपुरी: संपत्ति के लालच में ससुर की फावड़ा से गला काटकर हत्या, आरोपी दामाद फरार

Tue, 22 Jun 2021 04:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 22 Jun 2021 04:30 PM IST
सार

मृतक हरिप्रसाद के घर दामाद मोहर सिंह निवासी बिरसिंहपुर कुरावली रुका हुआ था। लॉकडाउन में उसकी नौकरी छूट गई थी और ससुराल में रह रहा था। वो शराब पीने का भी आदी था।

विज्ञापन
Murder In Mainpuri: Son In Law Killed Father In Law Crime News
मैनपुरी: हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में सोमवार रात्रि को एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस को हत्याकांड की सूचना दी गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


घटना मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बसावनपुर की है। हरप्रसाद की दो शादीशुदा बेटी पूजा पत्नी मोहर सिंह और आरती पत्नी गोविंद हैं। बड़ी पुत्री का पति मोहर सिंह बाहर रहकर नौकरी करता था, लेकिन लॉकडाउन में वह ससुराल बसावनपुर आकर रहने लगा था। परिजनों के अनुसार वह शराब पीने का आदी था, आए दिन उसका ससुर हरप्रसाद से जमीन को लेकर विवाद होता था। परिजनों ने बताया कि हरप्रसाद अपने छोटे दामाद गोविंद को अधिक सम्मान देता था। वह गोविंद को एक बाइक भी खरीद कर देने वाले थे। इस बात से मोहर सिंह को लग रहा था कि वह सारी संपत्ति अपने छोटे दामाद और पुत्री के नाम कर देंगे।
विज्ञापन

 
आरोप है कि सोमवार की शाम मोहर सिंह शराब पीकर आया और रात करीब डेढ़ बजे सोते समय ससुर की फावड़ा से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह बाइक लेकर वहां से भाग गया। मंगलवार की सुबह जानकारी मिलने के बाद सीओ सिटी अभय नारायण राय पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। छोटे दामाद गोविंद निवासी लहारामहुअन की ओर से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अभय नारायण राय ने बताया कि संपत्ति के विवाद को लेकर दामाद ने अपने ससुर की सोते समय संभवत: फावड़ा से गला काटकर हत्या कर है। मृतक के छोटे दामाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

फिरोजाबाद: नगला पान सहाय में बुखार का प्रकोप, दो युवकों की मौत से गांव में मची खलबली
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed